1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑटो के पीछे लटका शख्स और फिर किया कुछ ऐसा जिसे देख आप हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

ऑटो के पीछे लटका शख्स और फिर किया कुछ ऐसा जिसे देख आप हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 02, 2024 09:56 am IST,  Updated : Sep 02, 2024 09:56 am IST

एक शख्स ने ऑटो के पीछे लटककर ऐसा टैलेंट दिखाया जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते ही हैं। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे ही और दूसरों की तरह दिन में कुछ समय तो सोशल मीडिया पर बीताते ही होंगे। आपके फीड पर भी वायरल वीडियो आते होंगे। कभी लड़ाई वाले वीडियो वायरल होते हैं और कभी डांस करते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। आइए आपको इस नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स पहले तो ऑटो के पीछे चढ़ता है और फिर उस पर लटकते हुए उसे अपनी तरफ खींचता है। ऑटो के पीछे लटकने से गाड़ी आगे से हवा में उठ जाती है। इसके बाद वह अपने पैर की मदद से ऑटो को पूरा गोल घूमा देता है। ऑटो को अपनी ताकत से घुमाते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने अब तक लोगों को ऑटो घुमाते हुए कई बार देखा होगा मगर यह तरीका काफी अलग है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TheDogeVampire नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये तो अलग ही टैलेंट है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या मस्ती कर रहे हैं अंकल। तीसरे यूजर ने लिखा- अत्यंत टैलेंट है इंडिया में यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंडिया में कोई कुछ भी कर सकता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी पर मगरमच्छ लेकर निकले 2 युवक, देखने वाले हर इंसान के उड़े होश, देखें वायरल Video

Video: स्कूटी खराब होने के बाद भी सीट से नहीं उतरी लड़की, फिर जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।