1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी पर मगरमच्छ लेकर निकले 2 युवक, देखने वाले हर इंसान के उड़े होश, देखें वायरल Video

स्कूटी पर मगरमच्छ लेकर निकले 2 युवक, देखने वाले हर इंसान के उड़े होश, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 02, 2024 08:51 am IST,  Updated : Sep 02, 2024 08:51 am IST

अभी सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी।

Screen Grab- India TV Hindi
स्कूटी पर मगरमच्छ लेकर वन विभाग कार्यालय जाते हुए युवक Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आमतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हंसी और मजाक वाले वीडियो ही वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। आजकल गुजरात के ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हैरानी हो रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारी बारिश के बाद मगरमच्छ नदी से बाहर निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। अभी सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

स्कूटी पर मगरमच्छ लेकर निकले युवक

अभी सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक स्कूटी पर दो युवक बैठकर कहीं जा रहे हैं। मगर हैरानी यह देखकर हुई कि उन दोनों के बीच में एक मगरमच्छ भी मौजूद है। एक शख्स स्कूटी को चला रहा है तो वहीं दूसरा  शख्स अपनी गोद में मगरमच्छ को लेकर बैठा हुआ है। आपने स्कूटी पर लोगों को कुत्ता-बिल्ली लेकर जाते हुए कई बार देखा होगा मगर शायद ही कभी किसी मगरमच्छ लेकर जाते हुए देखा होगा। अभी सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

कहां का है यह वायरल वीडियो?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में इस वीडियो से जुड़ी जानकारी दी गई है। कैप्शन में लिखा है, 'वडोदरा में विश्वामित्र नदी में मिले मगरमच्छ को दो युवक स्कूटर पर लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक बार जब मगरमच्छ पानी से बाहर आ जाए और उनका मुंह बंधा हुआ है तो उनकी ताकत चली जाती है। दूसरे यूजर ने लिखा- यही कारण है कि आदमी ज्यादा समय तक क्यों नहीं जीते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई के हिम्मत को सलाम है। एक अन्य यूजर ने लिखा- गलत बात है, मगरमच्छ बिना हेलमेट के स्कूटी पर कैसे जा सकता है।

ये भी पढ़ें-

Video: स्कूटी खराब होने के बाद भी सीट से नहीं उतरी लड़की, फिर जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप

गुजरात के लोगों ने बाढ़ के पानी में खेला 'गरबा', खुद आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।