1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: स्कूटी खराब होने के बाद भी सीट से नहीं उतरी लड़की, फिर जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप

Video: स्कूटी खराब होने के बाद भी सीट से नहीं उतरी लड़की, फिर जो हुआ उसे देख हंसने लगेंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 02, 2024 07:35 am IST,  Updated : Sep 02, 2024 07:35 am IST

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां सुबह से लेकर शाम तक कोई ना कोई वीडियो या फिर पोस्ट छाया ही रहता है। कभी सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए पब्लिक प्लेस पर अजीब हरकत करते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग हंस रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडिया वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि किसी सड़क पर पानी भरा हुआ है। सड़क पर गाड़ियां गुजर रही हैं। वहीं एक शख्स नजर आता है जो खराब स्कूटी को खींचकर आगे ले जाने की कोशिश कर रहा हैं। वहीं स्कूटी पर एक लड़की बैठी हुई नजर आ रही है। स्कूटी खराब होने के बाद भी वह सीट से नहीं उतरती है जिस कारण लड़के को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद वह स्कूटी के हैंडल को छोड़ देता है जिसके बाद स्कूटी और लड़की दोनों ही नीचे गिर जाते हैं। लड़की सड़क पर भरे गंदे पानी में गिर जाती है। और यह देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर meemlogy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गलती से मिस्टेक हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गई भैंस पानी में। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह मजा आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा- उसने जानबुझकर उसे गिराया, सही किया। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

गुजरात के लोगों ने बाढ़ के पानी में खेला 'गरबा', खुद आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video

इंजीनियरिंग का नायाब नमूना, पानी पर तैरता है यह ब्रिज, Video देख हक्के-बक्के रह गए लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।