1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: सांप को एक रस्सी की तरह संभालती दिखी लड़की, Video देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

Viral: सांप को एक रस्सी की तरह संभालती दिखी लड़की, Video देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2024 01:56 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 02:10 pm IST

एक लड़की ने सांप को उठाकर उसे ऐसे पकड़ा जैसे उसके हाथ में सांप ना होकर कपड़े सुखाने वाली रस्सी है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़की ने बिना डरे सांप का किया रेस्क्यू Image Source : SOCIAL MEDIA

कोई भी आदमी जब बोर होता है तो अपने मनोरंजन के लिए अलग-अलग साधन का सहारा लेता है। कोई टीवी देखता है, कोई अपने दोस्त से बात करता है। और जब इंसान के पास ये दोनों ऑप्शन नहीं होता है तो वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान की बोरियत तो दूर हो ही जाती है। कोई वायरल वीडियो हंसने पर मजबूर कर देता है तो कोई वीडियो होश उड़ा देता है। अभी सोशल मीडिया पर होश उड़ा देने वाला ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की चलते हुए आती है और जमीन पर मौजूद सांप को देखते ही उसे अपने हाथों में उठा लेती है। इस दौरान उसने किसी भी तरह की कोई सावधानी नहीं बरती और आसानी से सांप को हाथ में उठा लिया। इसके बाद वो सांप को ऐसे संभालती हुई नजर आ रही है जैसे उसके हाथ में कोई सांप नहीं है बल्कि एक रस्सी है। पूरे वीडियो में वो सांप को ऐसे ही संभालती हुई नजर आती है। वीडियो के आखिर में तो वो सांप से खेलती हुई नजर आती है। यह सब देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Rawat_1199 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सांप का रेस्क्यू।' वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- डर के आगे जीत है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको तो डर ही नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे को तो देख-देख कर डर लग रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- हिम्मत कहां से आ गई दीदी में। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसको डर नहीं लग रहा सांप से।

ये भी पढ़ें-

Video: छोटी सी बात को लेकर आपस में लड़ने लगे दो लड़के, अगले ही पल में किया कुछ ऐसा कि देखने वाला हैरान हो जाए

महिलाओं के बीच छिड़ा 'गोबर' का युद्ध, वायरल Video देख लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।