1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो अब खाना बनाने वाली बाई का झंझट ही खत्म, Video देखकर समझ में आएगा 'कैसे'

लो अब खाना बनाने वाली बाई का झंझट ही खत्म, Video देखकर समझ में आएगा 'कैसे'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 23, 2024 07:58 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 07:58 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोग काफी खुश होंगे क्योंकि वीडियो में एक ऐसी मशीन नजर आ रही है जो खाना बना सकती है।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसी अनोखी मशीन क्या आपने कभी देखी है? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां हर दिन अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में गजब का जुगाड़ देखने को मिलता है तो किसी वीडियो में अनोखे मशीन देखने को मिलते हैं। आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके फीड पर भी ऐसे वीडियो तो आते ही होंगे। और अगर नहीं आता है तो कोई बात नहीं आज हम एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं जो आपको हैरान कर देगा। वीडियो में एक अनोखी मशीन नजर आ रही है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वह मशीन क्या काम कर रही है।

ऐसी मशीन कभी देखी है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक जगह पर मशीन फिट किया गया है। उस मशीन को इस तरह बनाया गया है जिसमें खाना बनाने की बर्तन आसानी से रखे जा सकते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि उस पर फ्राई पैन रखा हुआ हैं, गैस भी चालू है और वहीं पास में अलग-अलग बर्तनों में कटी हुई सब्जी और मसाले रखे हुए हैं। मशीन चालू होने के बाद सब्जी बनाने का पूरा काम मशीन खुद कर रही है। इसका मतलब सब्जी बनाने के लिए जितनी चीजों की जरूरत है, उन्हें बस सही क्रम में रखने के बाद का सारा काम मशीन खुद कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @KDSiddiqui786 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब खाना बनाने वाली की झंझट खत्म।' पोस्ट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब और कहां का है। और यह भी जानकारी नहीं है कि मशीन का नाम क्या है, मगर अभी वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में बैठने को नहीं मिली जगह तो कर लिया गजब का जुगाड़, Video में दिखेगी शख्स की प्रीमियम सीट

यूट्यूबर स्पीड की तरह खतरनाक स्टंट करना आदमी को पड़ा भारी, Video आपके उड़ा देगा होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।