1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिलाओं के बीच छिड़ा 'गोबर' का युद्ध, वायरल Video देख लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

महिलाओं के बीच छिड़ा 'गोबर' का युद्ध, वायरल Video देख लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2024 12:00 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 12:08 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिलाओं के दो ग्रुप के बीच गोबर का युद्ध चल रहा है। कुछ लोग इसे लड़ाई बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे गोबर मार होली बता रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान भी होते हैं और उन्हें हंसी भी आती है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते ही होंगे और आपके फीड पर भी ऐसे वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप कन्फ्यूज हो जाएंगे कि महिलाएं क्या कर रही हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अलग ही नजारा देखने को मिला। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर दो अलग-अलग जगहों पर ढेर सारा गोबर रखा हुआ है। दोनों तरफ कुछ-कुछ महिलाएं खड़ी हैं और सभी एक दूसरे पर गोबर उठाकर फेंक रही हैं। वहीं गांव के कई लोग इस गोबर युद्ध को देखने के लिए वहां पर मौजूद नजर आ रहे हैं। महिलाओं की दोनों टीम के बीच में गोबर का युद्ध चल रहा है और कई सारे लोग वहां खड़े होकर इसके मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिग बॉस वाले चाहे कितनी भी लड़ाई कर ले, मजा तो पड़ोस के चाची का झगड़ा में आता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गाय के गोबर की लड़ाई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो गोबर युद्ध चल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये तो लग रहा है गोबर से लड़ाई हो रही है। चौथे यूजर ने लिखा- पूरा का पूरा गांव इस लड़ाई के मजे ले रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- होली का धमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा-गोबर मार होली खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

स्कूल में महिला टीचर्स के बीच हुई लड़ाई, उन्हें रोकते हुए Sir ने कुछ ऐसा कह दिया कि Video वायरल हो गया

शख्स ने जुगाड़ लगाकर अपनी बाइक को बना दिया डबल डेकर, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।