1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल में महिला टीचर्स के बीच हुई लड़ाई, उन्हें रोकते हुए Sir ने कुछ ऐसा कह दिया कि Video वायरल हो गया

स्कूल में महिला टीचर्स के बीच हुई लड़ाई, उन्हें रोकते हुए Sir ने कुछ ऐसा कह दिया कि Video वायरल हो गया

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2024 10:59 am IST,  Updated : Sep 03, 2024 11:25 am IST

सोशल मीडिया पर लड़ाई का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिला टीचर आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं मगर वीडियो के वायरल होने का कारण उन्हें रोकने वाले सर की बाते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक मजेदार प्लेटफॉर्म है। यहां हर तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का अच्छा-खासा मनोरंजन हो जाता है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अच्छा-खासा समय बीताते ही होंगे और आपके फीड पर भी वो वायरल वीडियो आते ही होंगे जो दूसरे लोगों की फीड पर आते होंगे। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी अजीब डांस करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आपने एक बार देख लिया है तो आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने कई बार लोगों को लड़ाई करते हुए देखा ही होगा। तो वहीं कई बार लड़ाई के वायरल वीडियो देखे होंगे। ऐसे वीडियो के वायरल होने का कारण लड़ाई करने वाले लोग होते हैं। मगर क्या कोई ऐसा वीडियो देखा है जिसके वायरल होने का कारण लड़ाई रोकने वाला आदमी हो। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो वैसा ही है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो महिला टीचर अचानक स्कूल के अंदर लड़ने लगती हैं। उन्हें अन्य टीचर रोकने का प्रयास करते हैं। इसी बीच एक सर जी उन्हें रोकने पहुंचते हैं और रोकते हुए कह देते हैं, 'मैम तु्म्हें मेरी कसम है छोड़ो।' बस यही एक लाइन थी जिस कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

लड़ाई के वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अलग-अलग अकाउंट से काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पहले तो लड़ाई मोहल्ले में होता था, अब स्कूल में भी आप लड़ाई देख सकते हैं। एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी को शेयर करते हुए लिखा- तु्म्हें मेरी कसम है। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्लेश काट दिया मैडम ने तो। आपको बता दें कि ये सभी कमेंट अलग-अलग अकाउंट से लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने जुगाड़ लगाकर अपनी बाइक को बना दिया डबल डेकर, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

इंटर्न ने ऑफिस से ली छुट्टी तो बॉस ने पूछा कारण, मिला ऐसा जवाब कि स्क्रीनशॉट हो गया वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।