1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने जुगाड़ लगाकर अपनी बाइक को बना दिया डबल डेकर, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

शख्स ने जुगाड़ लगाकर अपनी बाइक को बना दिया डबल डेकर, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2024 09:53 am IST,  Updated : Sep 03, 2024 09:53 am IST

एक आदमी ने अपनी बाइक में जुगाड़ लगाकर उसे ऐसा बना दिया जिसे देखने के बाद आपको डबल डेकर बस की याद आ जाएगी। वीडियो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपनी बाइक में किया खतरनाक जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

जब भी जुगाड़ की बात होगी तो भारत के लोगों को सबसे पहले याद किया जाएगा। हमारे देश में ऐसे-ऐसे लोग हैं जो जुगाड़ करने में माहिर होते हैं। लोग एक से बढ़कर एक जुगाड़ लेकर आते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। कई बार तो ऐसे जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं जो वाकई लोगों के काम में आ सकते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे जुगाड़ दिखाई दे जाते हैं जिन्हें देखने के बाद आदमी क्या कहे, उसे कुछ समझ में नहीं आता है। अभी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

आपने डबल डेकर बस को देखा या फिर उसके बारे में सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी डबल डेकर बाइक के बारे में सुना है। जाहिर सी बात है ऐसा कुछ होता नहीं है तो फिर आपने सुना भी नहीं होगा। लेकिन एक शख्स ने जुगाड़ लगाकर अपनी बाइक को ही डबल डेकर बना दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपनी बाइक में लोहे को लगाकर एक अलग सीट लगाई है जो असली सीट से कुछ ऊंचाई पर है। इस तरह तीन लोग असली सीट पर और तीन लोग उस जुगाड़ वाली सीट पर बैठकर बाइक की सवारी कर रहे हैं। मगर ऐसा करना इन सभी के लिए खतरनाक है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर artist.bs_yt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 47 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- यही कारण है कि लड़कियां लड़कों से ज्यादा जीती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- चालान 30 हजार का तो बनता है। तीसरे यूजर ने लिखा- बाइक को अदालत में पेश किया जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये डबल डेकर बाइक है।

ये भी पढ़ें-

इंटर्न ने ऑफिस से ली छुट्टी तो बॉस ने पूछा कारण, मिला ऐसा जवाब कि स्क्रीनशॉट हो गया वायरल

प्लेन की खिड़की से निकलकर कांच साफ करने लगा पाकिस्तानी पायलट, Video हो रहा है जमकर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।