1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: छोटी सी बात को लेकर आपस में लड़ने लगे दो लड़के, अगले ही पल में किया कुछ ऐसा कि देखने वाला हैरान हो जाए

Video: छोटी सी बात को लेकर आपस में लड़ने लगे दो लड़के, अगले ही पल में किया कुछ ऐसा कि देखने वाला हैरान हो जाए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2024 12:34 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 12:34 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे पूरा देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो की शुरुआत और अंत, दोनों में जमीन आसमान का फर्क है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ना करता हो। आजकल बच्चे से लेकर बड़े तक और यहां तक कि बुजुर्ग लोग भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर आप एक्टिव हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि यहां अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आप भी उन वायरल वीडियो को देखते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

ऐसा होते कभी देखा है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर जाते हुए एक शख्स दूसरे लड़के को हाथ से धकेल देता है। इसके बाद क्या था, ऐसा होते ही दोनों के बीच में जबरदस्त लड़ाई शुरू हो जाती है। दोनों एक दूसरे के साथ बुरी तरह लड़ने लगते हैं। उनकी यह लड़ाई देखने के बाद एक शख्स बीच में आता है और कुछ देर कोशिश करने के बाद दोनों को अलग करता है। मगर लड़ाई बंद होने के तुरंत बाद दोनों कमर मटका कर डांस करने लगते हैं। उन्हें ऐसा करते देख लड़ाई रुकवाने वाला आदमी भी हंसने लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @sk90official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डांस शुरु करने का तरीका शानदार है।' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- सच में डांस शुरु करने का तरीका शानदार है। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरा तो अब विश्वास ही उठ गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह लड़ाई के बाद डांस का अलग ही मजा है।

ये भी पढ़ें-

महिलाओं के बीच छिड़ा 'गोबर' का युद्ध, वायरल Video देख लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

स्कूल में महिला टीचर्स के बीच हुई लड़ाई, उन्हें रोकते हुए Sir ने कुछ ऐसा कह दिया कि Video वायरल हो गया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।