1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस उम्र में इतना अग्रेशन! चचा का Video जमकर हो रहा है वायरल, लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

इस उम्र में इतना अग्रेशन! चचा का Video जमकर हो रहा है वायरल, लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 15, 2025 02:44 pm IST,  Updated : Jan 15, 2025 04:53 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो क्रिकेट मैच का है। एक शॉट मारने के बाद चचा ने जो किया, उसी कारण उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ मिल ही जाता है। किसी वीडियो को देखकर लोगों को गुस्सा आ जाता है तो कोई वीडियो लोगों के दिलों को जीत लेता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अधिकतर वीडियो देखकर लोगों को हंसी आती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी अब तक कई ऐसे वीडियो देखे ही होंगे। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे हैं। एक शख्स बॉल फेंकता है और बैट्समैन उस पर शॉट लगा देता है। उसके बाद वो ऐसा अग्रेशन दिखाता है जो आपने शायद इंडियन टीम में भी नहीं देखा होगा। वो बल्ला फेंक देता है और बॉलर के सामने जाकर अपना अग्रेशन दिखाने लगता है। वहीं बॉलर भी अपना अग्रेशन दिखाता है। पूरे वीडियो में सिर्फ अग्रेशन ही देखने को मिलता है। इसी कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'BCCI क्या आप देख रहे हो? हमें अगले IPL का सुपरस्टार मिल गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- विराट कोहली से भी ज्यादा अग्रेशन है। दूसरे यूजर ने लिखा- इनको ले लो भाई टीम में। तीसरे यूजर ने लिखा- अपने दोस्त की बॉल पर सिक्स लगा दिया। चौथे यूजर ने लिखा- इतना कौन अग्रेशिव होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इनको क्रिकेट के साथ एक्टिंग भी आती है।

ये भी पढ़ें-

पूजा करनी थी तो जिंदा सांप ही ले आए ये लोग, Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

पैसा कमाना कोई इस आदमी से सीखे, शख्स का बिजनेस देख आप हो जाएंगे हैरान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।