1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कौन सा मंजन यूज करता है भाई! शख्स का वायरल Video आपको भी कर देगा हैरान, लोगों ने किया रिएक्ट

कौन सा मंजन यूज करता है भाई! शख्स का वायरल Video आपको भी कर देगा हैरान, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 21, 2025 11:47 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 11:47 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ज्यादा ही वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। लोगों ने जब उस वीडियो को देखा तो उसमें से कई सारे लोगों ने कमेंट करके रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। आप अगर दूसरे लोगों की ही तरह सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वीडियो आते ही होंगे। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं, फेसबुक या एक्स पर पर या फिर किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर, हर जगह कुछ न कुछ वायरल होता ही है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी के हाथ में टीनशेड है। उस शीट को पहले वो अपने दातों से काटता है और अपनी दांत से उसमें एक कट लगाता है। इसके बाद वो उस शीट को हाथ से कागज की तरह फाड़ता हुआ नजर आता है। ऐसा वो एक और शीट के साथ करता हुआ नजर आता है। यही कारण है कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसका जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कौन सा मंजन यूज करता है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है या वाइब्रेनियम? दूसरे यूजर ने लिखा- अबे भाई 0.3mm की शीट है, दांत की भी जरूरत नहीं पड़ती। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई कौन सा टूथपेस्ट यूज करता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सस्ती क्वालिटी की शीट।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

किसी भी जिम में नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान

डोगेश भाई ऑन द टॉप! कुत्ते का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।