1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डोगेश भाई ऑन द टॉप! कुत्ते का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी देखें

डोगेश भाई ऑन द टॉप! कुत्ते का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 21, 2025 08:55 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 08:55 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बहुत कुछ तो नहीं है मगर जो भी है वो आपको हैरान कर देगा क्योंकि शायद ही पहले कुछ ऐसा देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया की बहुत ही अलग है क्योंकि यहां तमाम अतरंगी चीजें ही देखने को मिलती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और दूसरे लोगों की तरह रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको कुछ बताने की जरूरत ही नहीं। आपकी टाइमलाइन पर एक से बढ़कर एक पोस्ट आते होंगे और उन्हीं सभी पोस्ट के बीच में कुछ ऐसे पोस्ट भी दिखते होंगे जिसमें वायरल कंटेंट होता होगा। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी हंसी-मजाक के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बकरी बिजली के तारों पर चढ़ गई थी और वहां वो घास खा रही थी। आप सभी ने उस वीडियो को तो देखा ही होगा। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि बिजली के तारों र एक कुत्ता चढ़ा हुआ है। वो वहां कुछ खा तो नहीं रहा है मगर वो बिजली के तारों पर चढ़ा हुआ है और बस खड़ा है। यह वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है, मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डोगेश भाई ऑन द टॉप।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डोगेश भाई के आगे कोई टिक सकता है क्या।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे स्कैम से मर्दों को बचाओ! वायरल हुए Video को देख लोगों ने किया ऐसा कमेंट

अरे दीदी स्कूटी तो लेती जाती! वायरल Video देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।