1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. किसी भी जिम में नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान

किसी भी जिम में नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 21, 2025 11:14 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 11:14 pm IST

एक जिम में एक्सरसाइज करते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में जितना कॉमन लोगों के हाथ में स्मार्ट फोन का दिखना है उतना ही कॉमन उन लोगों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट होना भी है। आप भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे ही या फिर ऐसा भी हो सकता है कि आप कई सारे प्लेटफॉर्म पर हो। अगर ऐसा है तो आपको पता ही होगा कि हर किसी की टाइमलाइन पर हर रोज कई सारे पोस्ट आते हैं और उन्हीं सभी पोस्ट के बीच में कुछ अनोखे और वायरल पोस्ट भी नजर आते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल वीडियो है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जितने भी लोग जिम में जाते हैं उन्हें पता होगा कि कार्डियो वर्कआउट के लिए जिम में साइकिल वाली मशीन लगी होती है। इस एक्सरसाइज से एक्स्ट्रा कैलोरी भी बर्न होती है और हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि कई सारे लोग इस एक्सरसाइज को कर रहे हैं। वहीं उनके बगल में एक शख्स इसी एक्सरसाइज को करने के लिए असली वाली साइकिल लेकर वहां पहुंच गया है और साइकिल को डबल स्टैंड पर लगाकर उसे चला रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर meet_fitness नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा है, 'मालिक से 90% डिस्काउंट लेने के बाद कार्डियो करता हुआ मैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 85 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई खुद का कार्डियो घर से लेकर आया है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ब्रेक दबा, डिफिकल्टी बढ़ा। तीसरे यूजर ने लिखा- आ रहा हूं मैं ये साइकिल चलाने। एक अन्य यूजर ने लिखा- सेम ही तो है बस लुक अलग है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

डोगेश भाई ऑन द टॉप! कुत्ते का Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी देखें

ऐसे स्कैम से मर्दों को बचाओ! वायरल हुए Video को देख लोगों ने किया ऐसा कमेंट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।