1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Ram: एक ही तो राम हैं किस-किस के घर जाएंगे, पायलट ने बताया श्रीराम कहां आएंगे

Ram: एक ही तो राम हैं किस-किस के घर जाएंगे, पायलट ने बताया श्रीराम कहां आएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 22, 2024 01:35 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 01:35 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देश के लोगों के लिए बहुत अच्छा संदेश दिया गया है। अगर इन संदेशों का हम सभी अच्छे से पालन करने लगेंगे तो रामराज्य स्थापित होने में देरी नहीं होगी।

पायलट ने बताया राम किसके घर आएंगे- India TV Hindi
पायलट ने बताया राम किसके घर आएंगे Image Source : SOCIAL MEDIA

22 जनवरी 2024, यह एक ऐसा दिन बन गया है जिसे कोई भी भूल नहीं सकता है। अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मंदिर में तो भगवान आ गए हैं लेकिन अगर आप चाहते हैं कि भगवान राम आपके घर में भी पधारें तो ऐसा भी हो सकता है। अब ऐसा कैसे होगा, इसकी जानकारी एक पायलट ने बड़े आसान शब्दों में दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। वीडियो में समाज के लिए अच्छा संदेश दिया गया है जो आप सभी को सुनना और जानना चाहिए।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पायलट लोगों को बता रहा है कि भगवान राम किस-किस के घर आएंगे। वीडियो में शख्स कहता है, 'दिक्कत ये है कि एक ही तो राम हैं, किस-किस के घर जाएंगे।' इसके बाद पायलट कहता है, 'किसी समाज या व्यक्ति का निरादर करके 'जय श्रीराम' कह देने से राम घर नहीं आएंगे।' फिर पायलट अलग-अलग बिंदुओं को बताते हुए बताता है कि राम किसके घर आएंगे।

1. जो बाप की एक आवाज पर 14 साल वन में काटने को तैयार हो, राम उसके घर आएंगे।

2. जो भाई के लिए सारी संपत्ति त्यागने को तैयार हो, राम उसके घर आएंगे।

3. जो पत्नि सम्मान के लिए पूरी हुकूमत से लड़ने को तैयार हो, राम उसके घर आएंगे।

आप जिस दिन यह त्याग करने को तैयार हों, घर में आइना देख लेना, आपको साक्षात श्रीराम दिख जाएंगे। राम कोई इंसान नहीं वो एक त्याग भावना हैं जिसे ना करना चाहो तो बहुत मुश्किल और करना चाहो तो बहुत आसान साधना है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने भी दिए अपने रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर feku_chai_wala नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एकदम सही कहा है आपने। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई आपने इतना सच क्यों बोल दिया, ऐसा कोई नहीं मिलेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बात कही है।

ये भी पढ़ें-

गुजरात के एक शख्स ने अनोखे तरीके से दिखाई भक्ति, भगवा रंग से सजाई अपनी जगुआर कार, देखें Viral video

Mauritius को भी राम भक्तों ने कर दिया भगवा, Video सोशल मीडिया पर मचा रहा है धूम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।