1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोर भाईसाहब बिग बॉस के निकले तगड़े वाले फैन, शो देखने के चक्कर में कट गया जेल का टिकट, Video viral

चोर भाईसाहब बिग बॉस के निकले तगड़े वाले फैन, शो देखने के चक्कर में कट गया जेल का टिकट, Video viral

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 20, 2023 12:25 pm IST,  Updated : Aug 20, 2023 12:41 pm IST

एक चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उसने बताया कि कैसे बिग बॉस देखना भारी पड़ गया और उसे जेल जाना पड़ा। कैमरे के आगे चोर ने सुनाई अपनी आपबीती।

चोर भाईसाहब बिग बॉस के निकले तगड़े बड़े फैन, शो देखने के चक्कर में कट गया जेल का टिकट- India TV Hindi
चोर भाईसाहब बिग बॉस के निकले तगड़े बड़े फैन, शो देखने के चक्कर में कट गया जेल का टिकट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दूसरे दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। कभी क्यूट वीडियो वायरल होता है तो कभी ये वायरल वीडियो आपको दुखी कर देता है। मगर अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप चाहते हुए भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आप खुद तो इस वीडियो को देखेंगे ही, साथ ही साथ दूसरो को भी भेजेंगे।

चोर ने सुनाई अपनी आपबीती

आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे। कुछ मामलों में चोर पकड़े जाते हैं तो कुछ मामलों में चोर बड़ी सफाई के साथ चोरी करके निकल जाते हैं। मगर इस बार कुछ अलग ही मामला सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रिपोर्टर चोर से पूछता है कि वो कितने साल से चोरी कर रहा है। इस बात पर चोर बताता है कि 4-5 साल हो गए। इसके बाद रिपोर्टर पूछता है कि फिर तो अच्छा खासा एक्सपीरियंस हो गया होगा, तो फिर कैसे पकड़े गए। इस सवाल पर चोर ने बताया कि उन्होंने अच्छे से तैयारी नहीं की थी। वो जैसे ही चोरी करने घर में घुसे, उसका चोर साथी टीवी पर बिग बॉस देखने लगा। इसके आगे की कहानी और भी मजेदार है। पुलिस के वहां पहुंचने के बाद चारों तरफ हड़बड़ी मच गई। इस कारण चोर गलती से पुलिस की बाइक पर ही बैठ गया और उसे भागने को बोला। फिर क्या था, फिर तो बस जेल ही पहुंचना था।

चोर का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pshyco_rider_143 नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। चोर की कहानी सुनने के बाद लोगों से रहा नहीं गया और उन्होंने धड़ाधड़ कमेंट कर दिए। एक यूजर ने लिखा- बिग बॉस का फैन कहीं भी हो, देखना जरूरी है चाहे अंजाम जो भी हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या चोर बनेगा रे तू! इस चोर के लिए अगर आप कुछ कहना चाहते हैं तो कमेंट करिए।

ये भी पढ़ें-

Viral Video: अगर आपका कैमरा मैन ऐसा नहीं करता है, तो तुरंत वापस ले लें अपने पैसे

Onam festival: बाघ बनकर लोगों के बीच जमकर नाचा शख्स, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।