1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: अगर आपका कैमरा मैन ऐसा नहीं करता है, तो तुरंत वापस ले लें अपने पैसे

Viral Video: अगर आपका कैमरा मैन ऐसा नहीं करता है, तो तुरंत वापस ले लें अपने पैसे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 20, 2023 11:42 am IST,  Updated : Aug 20, 2023 11:42 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बारातियों के साथ उनका कैमरा मैन भी थिरकता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को लोग खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं।

कैमरा मैन पर अचानक चढ़ा नाचने का सुरूर- India TV Hindi
कैमरा मैन पर अचानक चढ़ा नाचने का सुरूर Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी हर इंसान के जीवन का सबसे यादगार पल होता है। इस दौरान दूल्हे के साथ-साथ उसके दोस्त और सभी रिश्तेदार शादी को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। मगर अभी सोशल मीडिया पर शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी और कारण से ही यादगार रहने वाला है। इस वीडियो में वेडिंग कैमरा मैन ने कुछ ऐसा माहौल बना दिया को कोई इसे भूले भी नहीं भूल सकता है।

क्यों वायरल हुआ वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 9 सेकंड के वीडियो को देखने के बाद आपको ये वीडियो काफी दिनों तक याद रहने वाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस फ्लोर पर सभी लोग डांस कर रहे है। इस दौरान एक शख्स भांगड़ा करने लगता है। शादी में आया कैमरा मैन उसकी वीडियो बना रहा होता है। मगर वीडियो बनाते-बनाते उसके अंदर भी डांस का सुरूर चढ़ जाता है। इसके बाद क्या था। इसके बाद कैमरा मैन ऐसा थिरका कि सभी की नजरें उसी के ऊपर टिक गई।

आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @Punjabi Touch नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि अगर आपका कैमरा मैन ऐसा नहीं करता है तो पैसे वापस ले लीजिए। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 172.9K व्यू मिल चुके हैं। इसके साथ ही 2600 से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। लोगों ने कमेंट्स सेक्शन में मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- कैमरा मैन के ज्यादा अच्छा डांस करता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुझे आखिर में वो वीडियो देखना है। एक दूसरे इंसान ने लिखा कि इसने मेरा दिन बना दिया।

ये भी पढ़ें-

Onam festival: बाघ बनकर लोगों के बीच जमकर नाचा शख्स, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया Video

आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, ज्वालामुखी के ऊपर से निकली जोरदार बिजली, Video viral

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।