सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है और यहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन लोग अनगिनत वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और उनमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। कभी प्यारे वीडियो वायरल होते हैं तो कभी हंसी-मजाक के वीडियो वायरल होते हैं। कभी ड्रामे और अतरंगी हरकत के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी लोगों की बेवकूफी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही प्यारा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
छोटे बच्चों को अगर आपने खिलाया है या फिर आपके घर में हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि उनकी हर हरकत प्यारी लगती है और दिल को छू लेती है। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में भी देखने को मिला। वायरल वीडियो में नजर आ रही बच्ची अभी सही से बोल नहीं पाती है। कहने का मतलब यह है कि जो छोटे बच्चे जो बोलने की कोशिश करते हैं मगर साफ नहीं बोल पाते हैं, उसी स्टेज में यह बच्ची है और किसी बात पर अपने मम्मी-पापा से गुस्सा है। वो गुस्सा है और अपनी ही भाषा में चिल्ली रही है। कुछ समझ में तो नहीं आ रहा है मगर बहुत प्यारी लग रहा है और इसी कारण उसके पापा उसे छेड़ रहे हैं और बच्ची अपनी ही भाषा में डांट रही है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर relatableaf.inm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 92 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- उसने अपनी बात साफ कर दी है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं उसके साथ हूं, वो बिल्कुल सही है। तीसरे यूजर ने लिखा- मामला कोर्ट तक जाना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- वो सही बोल रही है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारतीय रेलवे में भी एक से बढ़कर एक बुद्धिमान दिखते हैं, आप इसी Video को देख लीजिए
लड़की ने गजब Username के लिए सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कमेंट देख नहीं रुकेगी हंसी