1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो सरेआम धोखा है, दोस्तों का प्रैंक देखकर आप खुद कहेंगे यह बात, देखें Video

ये तो सरेआम धोखा है, दोस्तों का प्रैंक देखकर आप खुद कहेंगे यह बात, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 30, 2024 10:03 am IST,  Updated : Dec 30, 2024 10:34 am IST

दो लोगों ने एक ऐसा मजाक किया जो आपको शुरुआत में तो सीरियस लगेगा और अंत आने तक आपको मजाक समझ में आएगा। वीडियो देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि ये तो सरेआम धोखा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में लगभग हर इंसान के हाथ में स्मार्ट फोन है और जिनके पास स्मार्ट फोन है, वो सोशल मीडिया से जुड़े हुए तो मिल ही जाएंगे। युवा तो आपको सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे लेकिन उनके अलावा बुजुर्ग वर्ग और बच्चे भी आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे। आज के समय में तो छोटे बच्चे भी व्लॉग बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और कई लोग तो अपने ब्लॉग के कारण काफी वायरल भी हुए हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर अधिकतर लोग अलग-अलग वीडियो पोस्ट करते हैं और उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि छाती तक भरे पानी में दो लोग किसी दो पहिए वाहन पर वहां से गुजर रहे हैं। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ है। वहां पानी इतना है कि उनका सिर और वाहन के मिरर ही नजर आ रहे हैं। मगर वीडियो के अंत में पता चलता है कि यह सब धोखा था। दरअसल वो दोनों मजाक कर रहे थे। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था और हाथ में मिरर पकड़कर पानी में उतर गए और ऐसा प्रैंक किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Enezator नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 70 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- हे भगवान बाइक कहां है, पानी में बह गया। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छे बाइकर्स सिर्फ बाइक मिरर के साथ भी बाइक चला सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये लोग काफी मजाकिया हैं। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

इलेक्ट्रिक कार का ऐसा इस्तेमाल तो कंपनी वालों ने भी नहीं सोचा होगा, देखें वायरल Video

ये ड्राइवर तो खतरों का खिलाड़ी निकला, ट्रैक्टर चलाने का Video देख आपको नहीं होगा यकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।