1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह क्या मैजिक दिखाया इन लोगों ने, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

वाह क्या मैजिक दिखाया इन लोगों ने, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 30, 2024 07:30 am IST,  Updated : Dec 30, 2024 07:30 am IST

तीन दोस्तों ने मिलकर एक ऐसा वीडियो बनाया जिसके देखने के बाद आप चाहकर भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इंटरनेट पर इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी मजेदार वीडियो वायरल होता है तो कभी मजेदार बातों का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिसमें जुगाड़, लड़ाई, स्टंट, डांस, टैलेंट आदि देखने को मिलता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो वीडियो देखने के बाद आपका हंसना तो तय है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अलग-अलग मैजिक शो या प्रोगाम में देखा होगा कि चादर से ढकने के बाद उसके पीछे का सामान या फिर इंसान गायब हो जाता है। इसी जादू को कुछ दोस्तों ने करते हुए वीडियो बनाया। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स खड़ा है और उसके दो दोस्त चादर को ऊपर करते हैं और उसके बाद जब चादर को नीचे करते हैं तो वो शख्स वहां नहीं होता है। वो जाकर पीछे के पोल के पास छुप जाता है मगर उसका पेट जरूर नजर आता है। इस तरह उन्होंने फनी वीडियो बनाया जो लोगों को हंसा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @momentoviral नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अगर तुम्हें मैजिक के बारे में नहीं पता तो अपना ओपिनियन मत देना।' वीडियो देखने के बाद अधिकतर लोगों ने कमेंट में हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

स्टूडेंट ने की छुट्टी तो घर पर ही पहुंच गया टीचर, Video देख आ जाएगी बचपन की याद

दुल्हन को ठेले पर बिठाकर दूल्हा सड़कों पर घूमता रहा, Video देख लोग सोचने पर हुए मजबूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।