1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 61 साल से नहीं सोया है यह शख्स, 1962 में ली थी आखिरी नींद, आज भी पूरी तरह से स्वस्थ

61 साल से नहीं सोया है यह शख्स, 1962 में ली थी आखिरी नींद, आज भी पूरी तरह से स्वस्थ

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 11, 2023 11:18 am IST,  Updated : Feb 11, 2023 11:18 am IST

दुनिया में एक ऐसा भी इंसान है जो 61 सालों से नहीं सोया है। वह आखिरी बार 1962 में सोया था। एक Youtuber को दिए गए इंटरव्यू में उसने अपनी कहानी बताई। आप भी पढ़ें।

थाई एनजोक, यह इंसान 61 सालों से नहीं सोया है।- India TV Hindi
थाई एनजोक, यह इंसान 61 सालों से नहीं सोया है। Image Source : YOUTUBE

दुनिया में हर एक इंसान को नींद आती है। अगर वह न सोए तो वह बीमार हो जाएगा और यहां तक की उसकी मौत भी हो जाएगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले 61 सालों से नहीं सोया है। शख्स ने बताया कि वह आखिरी बार 1962 में सोया था। उसके बाद उसे कभी भी नींद नहीं आई। यहां तक की उसकी पत्नी और बच्चों ने भी उसे कभी सोते हुए नहीं देखा। इस शख्स की कहानी पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में छप चुकी है। एक बार फिर से यह शख्स फेमस यूट्यूबर Drew Binsky को अपना इंटरव्यू देकर चर्चा में आ गया है।

बुखार आया फिर हमेशा के लिए निंद गायब

80 साल के इस शख्स का नाम थाई एनजोक है और वह वियतनाम का रहने वाला है। थाई एनजोक का कहना है कि एक रात उन्हें बहुत तेज बुखार आया और वह उस रात के बाद से कभी सो नहीं पाएं। उनकी यह दिली इच्छा है कि उन्हें नींद आ जाए। एनजोक की इस बीमारी को देखते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि उन्हें इनसोमनिया है। इनसोमनिया जैसी बीमारी में इंसान को निंद नहीं आती अगर आती भी है तो वह बहुत कम देर के लिए सोता है। इनसोमनिया की वजह से इंसान के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। लेकिन एनजोक के उपर इसका बिल्कुल भी असर नहीं दिखता है। 80 साल के उम्र में भी वह घूमने-फिरने जाता है। खेतों में भी वह काम करता है। 

विदेशों से भी कई लोग रियलटी चेक करने आएं

एनजोक को ग्रीन टी और राइस वाइन बहुत पसंद है। थाई एनजोक ने इंटरव्यू में बताया कि उसे आम लोगों की तुलना में कम थकान होती है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह ड्रिंक कर लेते हैं तब उन्हें 1-2 घंटे के लिए निंद आती है लेकिन निंद पूरी नहीं आती। वह बताते हैं कि वह देशी शराब बनाने का काम करते हैं और रात के 2-3 बजे तक वह काम ही करते रहते हैं। जब वह घर आते हैं तो वह बिस्तर पर लेटते हैं लेकिन उन्हें नींद नहीं आती। दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलते रहता है। जिसकी वजह से वह 61 सालों से सो नहीं पा रहे हैं। उनका दावा है कि विदेश से कई लोग इस बात को चेक करने के लिए आएं। कुछ लोगों ने तो उनके साथ कई दिन बीता कर भी देखा कि क्या सच में वे कभी नहीं सोतें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।