1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये शख्स तो Editing का बादशाह निकला भाइयों, फोटो देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे

ये शख्स तो Editing का बादशाह निकला भाइयों, फोटो देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 03, 2024 09:54 am IST,  Updated : Jun 03, 2024 10:02 am IST

सोशल मीडिया पर अभी दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वायरल होने वाली तस्वीरों में से एक असली फोटो है तो वहीं दूसरी फोटो एडिटेड है। शख्स की एडिटिंग स्किल देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एडिटेड फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

Editing के क्षेत्र में आज कई युवा अपने भविष्य को बनाने में लगे हुए हैं। एडिटिंग आज के समय में एक अच्छे करियर के रूप में उभरा है। एडिटिंग के क्षेत्र में लोगों को अपनी क्रिएटिव दिमाग चलाने की आजादी होती है और इसी कारण से एडिटिंग एक अच्छा करियर ऑप्शन हैं। कुछ लोग वीडियो एडिटिंग करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग फोटो को काफी अच्छी तरह से एडिट कर पाते हैं। अभी सोशल मीडिया ऐसी ही एक एडिटेड फोटो वायरल हो रही है। फोटो को देखने के बाद शख्स की एडिटिंग की कला के फैन हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रही तस्वीरों में शख्स ने कैसी एडिटिंग की है।

ऐसी खतरनाक एडिटिंग कभी देखी है?

सोशल मीडिया पर इस समय एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक साथ दो तस्वीरें लगी हुई हैं। पहले तस्वीर में नजर आता है कि एक शख्स जिसने ऑरेंज कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, वह किसी स्टैच्यू के सामने खड़ा होकर अपनी फोटो खिंचवा रहा है। इसके बगल में एक दूसरी फोटो है जिसमें उसकी एडिटिंग स्किल देखने को मिली। शख्स ने फोटो को एडिट करते हुए स्टैच्यू को अपनी जगह पर कर दिया और खुद की फोटो को स्टैच्यू के स्थान पर एडिट करके पहुंचा दिया। फोटो काफी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर rahul_bindra_1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट में शेयर किया गए तस्वीर पर टेक्स्ट के जरिए लिखा है, 'रियल एडिटिंग तो यही है।'

ये भी पढ़ें-

आदमी के पास पैसा हो तो क्या कुछ नहीं कर सकता, अब इन वायरल Videos को ही देख लीजिए

ये आदमी है फिर चीता! शख्स की रफ्तार देख चौंधिया जाएंगी आपकी आंखे, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।