1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नमस्कार रेल में आपका स्वागत है! ट्रांसजेंडर महिला के इस Video ने लोगों का खींचा ध्यान, आप भी देखें

नमस्कार रेल में आपका स्वागत है! ट्रांसजेंडर महिला के इस Video ने लोगों का खींचा ध्यान, आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 23, 2024 08:54 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 08:54 pm IST

अभी मुंबई लोकल के महिला कोच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रांसजेंडर महिला एयर होस्टेस की तरह एक्टिंग करते हुए नजर आ रही है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया के बारे में जानते तो हैं मगर उससे खुद को दूर रखते हैं। जिन लोगों के पास स्मार्ट फोन है, उनमें से अधिकतर लोग अपना अकाउंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बनाते ही हैं। आप भी उन लोगों में से एक हो सकते हैं जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। अगर ऐसा है तो फिर आप हर दिन अलग-अलग वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रांसजेंडर महिला मुंबई लोकल के वुमन कोच में मौजूद है और वो वहां एयर होस्टेस की तरह ही ट्रेन होस्टेस की एक्टिंग कर रही है। सबसे पहले वो अच्छे से चलकर लोगों के सामने आती है और फिर कहती है, 'नमस्कार रेल में आपका स्वागत है। कृपया करके आप अपनी सीट बेल्ट को खोल लें क्योंकि अब हमारी ट्रेन प्रस्थान करने वाली है, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से।' इसके बाद वो उसी अंदाज में लोगों से मजाक करने लगती है और धन्यवाद करते हुए इसे पूरा करती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर devi_waghela_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पब्लिक डिमांड पर ट्रेन होस्टेस आ गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा तो है ही, उसके साथ 4 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- ये असली एयर होस्टेस से भी अच्छी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बढ़िया दीदी। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कितनी टैलेंटेड है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा बहन, आप काफी प्यारी हो।

ये भी पढ़ें-

ये परिभाषा पढ़कर तो डॉक्टर समाज के भी होश उड़ जाएंगे, देखें वायरल पोस्ट

कुछ कर्मों का फल तत्काल ही मिल जाता है, Video देखकर आप यही बात कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।