1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली पुलिस का है मेरा बंदा! मेट्रो में हुआ क्लेश तो लड़की ने इस तरह दी धमकी, Video वायरल

दिल्ली पुलिस का है मेरा बंदा! मेट्रो में हुआ क्लेश तो लड़की ने इस तरह दी धमकी, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 23, 2024 04:10 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 04:10 pm IST

मेट्रो का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियों के बीच जुबानी जंग होते हुए नजर आ रही है। वीडियो में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के पुलिस में होने की धमकी देते हुए नजर आ रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है जहां हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन जितने भी वीडियो वायरल होते हैं, उसमें से एक या फिर दो वीडियो मेट्रो के निकल ही जाते हैं। किसी वीडियो में लोग मेट्रो में गाना गाते हुए दिखते हैं तो किसी वीडियो में लोगों को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें हाथापाई नहीं मगर दो लड़कियों के बीच जुबानी जंग होते हुए नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

दो लड़कियों के बीच हुआ क्लेश

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की सीट पर बैठी हो तो वहीं दूसरी लड़की उसके सामने खड़ी है। जो लड़की खड़ी है वो चिल्लाते हुए सामने वाली से कहती है, 'दिल्ली पुलिस का है मेरा बंदा, अभी बुलाऊं क्या?' यह सुनकर दूसरी लड़की कहती है कि बुला ले। यह सुनकर पहली वाली लड़की कहती है, 'सब इंस्पेक्टर है।' इसके बाद दोनों के बीच में बहस होने लगती है। वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर अभी काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सीट को लेकर दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों के बीच क्लेश। खड़ी लड़की कहती है कि दिल्ली पुलिस में है मेरा बंदा, SI है बुलाऊं क्या?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी को कौन समझाए, मेट्रो में SI ने CRPF की चलती है। दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- सच्ची में उसका बंदा पुलिस में है, मानों भाई तुम लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- म्हारी छोरियां छोरों से कम है के?

ये भी पढ़ें-

दीदी का जुगाड़ देख रेलवे वाले भी हैरान हो जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

हजारों फीट ऊपर शख्स ने फ्लाइट में यात्रियों को बांटी चाय, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।