1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चाय में बटर मिलाकर 50 रुपए में देती है ये लड़की, Video देख भड़के लोग, बोले- सब्जी भी काटकर डाल देतीं दीदी

चाय में बटर मिलाकर 50 रुपए में देती है ये लड़की, Video देख भड़के लोग, बोले- सब्जी भी काटकर डाल देतीं दीदी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 23, 2024 01:42 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 01:42 pm IST

इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की को 50 रुपए में बटर चाय बेचते हुए देखा गया। वीडियो दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का है। वीडियो को देखने के बाद लोगों को लड़की की बटर चाय बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और लोग कमेंट कर उसे ट्रोल करने लगे।

चाय बेचती लड़की- India TV Hindi
चाय बेचती लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

फूड फ्यूजन के नाम पर लोग खाने-पीने की चीजों पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने लगे हैं। ऐसे लोगों के वीडियो तेजी से वायरल भी हो जाते हैं। यही वजह है कि लोग तरह-तरह के एक्सपेरिमेंटल फूड फ्यूजन वीडियो बनाने लगे हैं। जिसे हर किसी चीज में कुछ भी मिलाकर परोसा जा रहा है। अब इस लड़की को ही देख लीजिए। जो चाय में बटर मिलाकर उसे 50 रुपए में बेच रही है। लड़की का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने जब इस वीडियो को देखा तो वे भड़क गए और लड़की को कमेंट कर खूब खरी-खोटी सुनाने लगे।

बटर चाय बेचने वाली लड़की का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में लड़की ने जो चाय बनाकर दिखाई है, उसे लोग पीना तो दूर बल्कि उसे देखना तक पसंद नहीं कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फूड व्लॉगर लड़की के पास पहुंचता है और उससे बोलता है कि दीदी मुझे 5 रुपए की चाय पिला दो। यह सुन लड़की ने उससे कहा कि हमारे यहां 5 रुपए की चाय नहीं मिलती। हम चाय 50 रुपए की देते हैं। इस पर वह व्लॉगर उससे उसकी स्पेशल चाय पिलाने को कहता है। जिसके बाद लड़की एक मिट्टी के बर्तन में चाय निकालती है और उसमें एक बटर का टुकड़ा डालकर उसे परोस देती है और बताती है कि ये बटर वाली चाय सिर्फ हमारे यहां ही आपको मिलेगी। जिसके बाद व्लॉगर उस लड़की से उस दुकान का पता पूछता है। जिस पर लड़की बताती है कि आपको यह चाय पीने के लिए लक्ष्मी नगर आना पड़ेगा। 

लोगों को पसंद नहीं आई लड़की की चाय

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर  @foodie_rana_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह अकाउंट दिल्ली के ही रहने वाले एक फूड व्लॉगर का है। जो दिल्ली में रहने वाले छोटे-छोटे स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानों पर जाकर उनकी बनाई डिशेज़ और उनकी दुकान को प्रोमोट करते हैं। हाल में ही वे दिल्ली के लक्ष्म नगर इस चाय वाली लड़की की दुकान पर पहुंचे। जिसका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। लड़की की चाय लोगों को जरा भी पसंद नहीं आई और लोग कमेंट कर उसे ट्रोल करने लगे। जहां कई लोगों ने चाय में बटर डाले जाने पर ताना मारते हुए कहा कि दीदी इसमें आप थोड़ी सब्जी भी काटकर डाल देनी चाहिए थी। वहीं, कई अन्य लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि जो चुल्लू भर चाय बनाई है, उसी में डूब मरो। 

ये भी पढ़ें:

'बस यही बाकी रह गया था', टॉयलेट धोने वाले ब्रश से दांत साफ करने लगा शख्स, Video पर लोगों ने मचाया हाय-तौबा

पंक्चर बना रहा था मेकैनिक, अचानक टायर फटा और उड़ गया अब्दुल, हादसे का Video देख सन्न रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।