1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कभी स्कूल नहीं गई फिर भी आती हैं 6 भाषाएं, फर्राटेदार इंग्लिश बोलती इस पाकिस्तानी लड़की का Video हुआ वायरल

कभी स्कूल नहीं गई फिर भी आती हैं 6 भाषाएं, फर्राटेदार इंग्लिश बोलती इस पाकिस्तानी लड़की का Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 22, 2024 12:03 pm IST,  Updated : Dec 22, 2024 12:03 pm IST

एक पाकिस्तानी व्लॉगर ने सड़कों पर नाश्ता बेचने वाली एक छोटी लड़की का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में लड़की को फर्राटेदार इंग्लिश बोलते हुए देखा जा सकता है।

शुमैला- India TV Hindi
पाकिस्तानी लड़की जिसे आती हैं 6 भाषाएं Image Source : SOCIAL MEDIA

पाकिस्तान की एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लड़की का वीडियो एक पाकिस्तानी व्लॉगर ने शेयर किया है। जिसमें बच्ची उस व्लॉगर के साथ फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही है। वायरल वीडियो में दिख रही लड़की का नाम शुमैला है। जो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर ​​में मूंगफली के दाने बेचती है। शुमैला को इंग्लिश समेत कुल 6 भाषाएँ बोलती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि शुमैला कभी स्कूल नहीं गई इसके बावजूद उसे कुल 6 भाषाएं आती हैं।

लड़की को आती हैं 6 भाषाएं

पाकिस्तानी व्लॉगर जीशान पेशे से एक डॉक्टर भी हैं। उन्होंने लड़की का वीडियो शेयर कर उसके टैलेंट को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का काम किया है। शुमैला ने जीशान को वीडियो में बताया कि उसके पिता ही उसे घर पर पढ़ाते हैं और वे ही उसके टीचर हैं। उसने यह भी बताया कि उसके पिता जी को कुल 14 भाषाएँ आती हैं और वे उन्हें फर्राटेदार तरीके से बोल सकते हैं। इसके बाद व्लॉगर जीशान ने शुमैला से पूछा कि आपको कौन-कौन सी भाषाएं आती हैं? क्या आप प्लीज हमें बताएंगी? इसके जवाब में शुमैला ने बताया कि वह उर्दू, इंग्लिश, चित्राली, सिराकी, पंजाबी और पश्तो बोल सकती है।

पाकिस्तानी व्लॉगर ने शेयर किया लड़की का वीडियो

पहले वीडियो में पाकिस्तानी व्लॉगर जीशान ने शुमैला से अपना परिचय देने के लिए कहा। जिसके जवाब में शुमैला ने कहा, "मेरे पिता 14 भाषाएँ बोलते हैं, और मैं छह बोल सकती हूँ। मैं स्कूल नहीं जाती; मेरे पिता मुझे घर पर पढ़ाते हैं।" जब शुमैला से उनके काम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक प्यारी सी मुस्कान के साथ बताया कि, "मैं मूंगफली और सूरजमुखी के दाने बेचती हूँ। अगर आप कुछ खरीदना चाहते हैं तो मुझे बताएँ।" 

यूजर्स ने जमकर की लड़की की तारीफ

इसके साथ शुमैला की एक और वीडियो जीशान ने शेयर की है। जिसमें वह अपने जीवन के बारे में बताते हुए नजर आ रही है। जिसमें उसने बताया कि उसकी पाँच मां हैं और वे लोग कुल 30 भाई-बहन हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने शुमैला के आत्मविश्वास की खूब तारीफ की।

ये भी पढ़ें:

क्रिकेट ग्राउंड पर दिखा किस्मत का खेल, Video देख आप भी कहेंगे- भला होनी को कौन टाल सका है

नशे-नशे में माथे पर लिखवा लिया जाट, जब होश आया तो मिटाने पहुंचा Tattoo Studio, लेजर हिट पड़ते ही फिर आई पैग की याद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।