1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: पहले शरमाई लेकिन जैसे ही बजा ढोल दुल्हन बन गई चंडाल, डांस करते-करते सिर पर सवार हो गया भूत

Video: पहले शरमाई लेकिन जैसे ही बजा ढोल दुल्हन बन गई चंडाल, डांस करते-करते सिर पर सवार हो गया भूत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 23, 2024 02:41 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 02:41 pm IST

जयमाला स्टेज पर बैठी एक दुल्हन के सिर पर चंडाल उस वक्त सवार हो गई। जब वह डांस करने के लिए डांस फ्लोर पर आई। पहले तो वह दुल्हन थोड़ी शरमा रही थी लेकिन जैसे ही उसने डांस करना शुरू किया, ऐसा लगा जैसे उसके ऊपर मंजुलिका का भूत सवार हो गया हो।

डांस करती हुई दुल्हन- India TV Hindi
डांस करती हुई दुल्हन Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो ऐसे भी मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों की हंसी छूट जाती है। ऐसे ही शादी से जुड़ा एक वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। जहां ढोल बजते ही शर्माती हई दुल्हन का एक अलग ही रूप देखने को मिला। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। 

डांस करते हुए दुल्हन ने मचाया गदर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। दुल्हन शर्माते और मुस्कुराते हुए नजर आ रही है। इस दौरान दुल्हन अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही है। उधर बगल में बैठा दूल्हा बिल्कुल चुप है। इसी बीच स्टेज के सामने ही ढोल बजता है। जिस पर दो महिलाएं पहले से थिरक रही थीं। इसी दौरान ढोल बजने पर डांस कर रही दोनों महिलाओं ने दुल्हन को डांस करने के लिए अपनी उंगली पकड़ाई और उसे भी डांस करने को कहा। महिलाओं के इशारों पर दुल्हन डांस करने के लिए उठ खड़ी होती है और फिर वह उन महिलाओं के साथ डांस करने लगती है। डांस करते-करते उस महिला के अंदर अचानक इतनी शक्ति आ जाती है कि वह एकदम से चंडाल बन जाती है और अपनी जीभ निकालकर डरावने अंदाज में डांस करने लगती है। 

दुल्हन का डांस देख लोगों ने पकड़ लिया अपना माथा

दुल्हन के इस हाहाकरी डांस को पीछे बैठा दूल्हा ध्यान से देख रहा होता है। रिश्तेदार भी दुल्हन को चुपचाप निहारते रहते हैं। जो दो महिलाएं पहले से नाच रही थीं, वे भी इस डांस को देख किनारे हट गईं। दुल्हन बिना शर्म-लाज के नाचते रहती है और वह नाचने में इतना खो जाती है कि ऐसा लग ही नहीं रहा जैसे ये शादी उसकी है। वह नाचते-नाचते थोड़ी दूर तक निकल जाती है। यह देख दूल्हा दौड़कर जाता है और अपनी दुल्हन का हाथ पकड़कर वापस ले आता है। 

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो में नजर आ रही दुल्हन का नाम विशाखा चौधरी है, जो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। विशाखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि अब तक इसे 2 करोड़ लोगों ने देख डाला है। साथ ही लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। हजारों की संख्या में इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स भी आए हैं। जिसमें तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लड़की के डांस का खूब मजाक उड़ाया।

ये भी पढ़ें:

पंक्चर बना रहा था मेकैनिक, अचानक टायर फटा और उड़ गया अब्दुल, हादसे का Video देख सन्न रह गए लोग

चाय में बटर मिलाकर 50 रुपए में देती है ये लड़की, Video देख भड़के लोग, बोले- सब्जी भी काटकर डाल देतीं दीदी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।