1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोर ये दिन जिंदगी भर रखेगा याद, चोरी करने पहुंचे शख्स के साथ जो हुआ उसका Video वायरल

चोर ये दिन जिंदगी भर रखेगा याद, चोरी करने पहुंचे शख्स के साथ जो हुआ उसका Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 21, 2025 07:32 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 07:32 am IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो वो भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएं और कमेंट करके रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में आपको लगभग हर इंसान के हाथ में स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा और जितने लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं, उसमें से कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो हर कोई आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर वहां आपको हर दिन वायरल होने वाले वीडियो तो दिखते ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई का वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखना तो बनता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आमतौर पर जब कभी भी कोई चोर चोरी करते हुए पकड़ा जाता है तो लोग उसे मारते हैं या फिर उसे पुलिस को सौंप देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को चोर का बर्थडे मनाते हुए देखा है? हैरान हो गए मगर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स केक पर लगे कैंडल को बुझाता है जिसके बाद लोग उसे बर्थडे विश देते हैं। केक पर चोर लिखा हुआ है। इसके बाद वीडियो में एक शख्स कहता है, 'आज हमारे ब्लॉक में चोर पकड़ा गया है। ये बता रहा है कि आज इसका बर्थडे है तो आज हम इसका बर्थडे मना रहे हैं।' वायरल वीडियो कब का है इसकी जानकारी तो नहीं है मगर यह अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर indianpot नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बड़े दिला वाला आदमी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 77 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मेरे चोर भाई को हैप्पी बर्थडे। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ट्रॉमा में है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये  तो साइको किलर्स के घर में घुस गया। चौथे यूजर ने लिखा- दुनिया का सबसे दुखी बर्थडे सेलीब्रेशन। एक अन्य यूजर ने लिखा- पहला चोर होगा जिनको सम्मानित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

लड़की को प्रपोज करते समय ही भाई उतर गई इज्जत, Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

बेहोश पिल्ले को मुंह में दबाए क्लिनिक पहुंची फिमेल डॉग, वायरल हो रहा दिल छू लेने वाला यह Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।