1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तीन साल के बच्चे ने सड़क पर दौड़ाई फरारी कार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

तीन साल के बच्चे ने सड़क पर दौड़ाई फरारी कार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Published : Apr 04, 2023 09:02 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 09:02 pm IST

हम आपसे कहें कि तीन साल का बच्चा कार चला रहा है तो क्या आप यकीन करेंगे? यह विश्वास करने लायक भी नहीं है क्योंकि तीन साल का बच्चा कार नहीं चला सकता।

video of kid driving ferrari- India TV Hindi
फरारी चलाते हुए बच्चे का वीडियो Image Source : TWITTER/@ONLYBANGERSETH

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों के होश उड़ गए हैं। अगर हम आपसे कहें कि तीन साल का बच्चा कार चला रहा है तो क्या आप यकीन करेंगे? यह विश्वास करने लायक भी नहीं है क्योंकि तीन साल का बच्चा कार नहीं चला सकता। हम भी यही सोच रहे थे, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद हमारा भी भ्रम टूट गया है। यह वीडियो एक सटीक उदाहरण है, जिसमें एक तीन साल का बच्चा कार चलाता नजर आ रहा है।

तीन साल का बच्चा करता है बवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की फरारी कार नजर आ रही है। चमचमाती लाल फरारी में बैठा एक बच्चा है जो सिर्फ तीन साल का है। बच्चे की अभी कार चलाने की उम्र नहीं है लेकिन इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा बच्चा कार चला रहा है। बच्चे की उम्र कार चलाने की नहीं है लेकिन वह बड़ी आसानी से चला लेता है।

वीडियो पर यूजर्स ने उठाए सवाल
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि 3 साल का बच्चा माता-पिता फेरारी को ट्रैक पर घुमाता है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे किसी और द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि वह कई बार स्टीयरिंग व्हील नहीं घुमा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि क्या ये मजाक है। ये खतरे से खाली नहीं हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।