1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: बीच जंगल में हुई भालू से लड़ाई, रीछ की गुर्राहट से डरकर भागा बाघ

VIDEO: बीच जंगल में हुई भालू से लड़ाई, रीछ की गुर्राहट से डरकर भागा बाघ

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 15, 2026 10:28 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 10:28 pm IST

Tiger Bear Fight: पीलीभीत टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भालू की गुर्राहट से सुनकर बाघ डर गया और घने जंगल की ओर भाग गया। ये वीडियो सैलानियों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर पोस्ट किया है।

Tiger vs Bear fight video- India TV Hindi
जंगल और भालू की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। Image Source : REPORTERS INPUT

Bear Tiger Fight: यूपी के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघ समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बीते शनिवार को जंगल सफारी के दौरान अचानक दो बाघों के साथ एक भालू की जंगल की पक्की पटरी पर चहलकदमी को देख सैलानी रोमांचित हो उठे। वहीं, रविवार को एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक विशालकाय भालू और बाघ का आमना-सामना देखा गया।

भालू ने बाघ को दौड़ाया

दिलचस्प बात यह रही कि भालू ने अपनी आक्रामकता दिखाते हुए बाघ को ही दौड़ा लिया, जिसके बाद बाघ को वहां से पीछे हटना पड़ा। इस वीडियो ने वन्यजीव प्रेमियों को हैरत में डाल दिया है। सैलानियों ने इन नजारों को अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग बड़े मजे से भालू और बाघ के आमने-सामने होने के वीडियो को देख रहे हैं।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खासियत

गौरतलब है कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के सबसे समृद्ध जंगलों में गिना जाता है। लगभग 730 वर्ग किलोमीटर में फैले इस रिजर्व को 2014 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। तराई के घने साल के जंगल, ऊंची घास के मैदान और दलदली इलाके बाघों के प्रजनन के लिए आदर्श वातावरण बनाते हैं। यहां से बहने वाली शारदा और खन्नौत नदियां वन्यजीवों के लिए सालभर पानी का स्रोत हैं।

तेंदुआ-बारहसिंगा का घर है टाइगर रिजर्व

जान लें कि रिजर्व में बाघों के अलावा तेंदुआ, बारहसिंगा, स्लॉथ बेयर और 300 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। बाघों की संख्या तेजी से बढ़ाने के लिए इसे अंतरराष्ट्रीय TX2 अवॉर्ड भी मिल चुका है। ऐसे वीडियो यह साबित करते हैं कि पीलीभीत के जंगल जीवंत और समृद्ध हैं, जहां हर वन्यजीव अपने अस्तित्व के लिए प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जी रहा है।

(इनपुट- कुलदीप कल्प)

ये भी पढ़ें- इसका तो अलग ही चल रहा है! पुलिस की वर्दी में नजर आए लड़के का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।