सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट होता रहता है और उसमें से कई सारे ऐसे होते हैं जो वायरल हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर अब तक न जानें कितने सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे। कभी अतरंगी हरकत करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी बार बच्चों के प्यारे वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी जुगाड़ करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी रील के लिए स्टंटबाजी करते लोग वायरल हो जाते हैं। इसके अलावा भी कई सारे वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
बाइक या फिर किसी भी वाहन को चलाने के लिए कुछ नियम बने हुए हैं जिन्हें हमें फॉलो करना होता है। अब अगर कोई नियमों का पालन न करे तो उसका चालान भी कटता है और ऐसे में ही लोग ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए अजब-गजब का दिमाग लगाते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि कुछ ट्रैफिक पुलिस वाले सड़क पर खड़े हैं और नियमों का पालन न करने वालों को रोक रहे हैं। तभी एक बंदे को वो दिख जाते हैं और उन्हें देखते ही वो बाइक मोड़ लेते हैं। अब वो फोटो क्लिक करके चालान न भेज इससे बचने के लिए पीछे बैठा बंदा बाइक के नंबर प्लेट पर पैर लगा देता है। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने इंडियन ट्रैफिक पुलिस से छिपाने के लिए नंबर प्लेट पर पैर रख दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 95 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे दोस्त सभी को मिले। दूसरे यूजर ने लिखा- अब पकड़कर दिखाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- दिमाग का पूरा इस्तेमाल। चौथे यूजर ने लिखा- भाई ने अपने दिमाग का 100% इस्तेमाल किया। एक अन्य यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Optical Illusion: हर तरफ 'नमन' और बस एक जगह 'ननम', खोजकर दिखाओ
ये देख रैपिडो वाले भी अपना माथा पकड़ लेंगे, जानने के लिए आप खुद देखिए वायरल Video