1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: दिमाग का पूर्ण इस्तेमाल कोई इनसे सीखे! पुलिस से बचने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़

Video: दिमाग का पूर्ण इस्तेमाल कोई इनसे सीखे! पुलिस से बचने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 31, 2024 11:38 am IST,  Updated : Jan 31, 2024 11:39 am IST

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, मगर कुछ वीडियो ही ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद आदमी हैरान हो जाता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में आपको देखने को मिलेगा।

पुलिस से बचने के लिए बंदे ने किया गजब का स्टंट- India TV Hindi
पुलिस से बचने के लिए बंदे ने किया गजब का स्टंट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी दुनिया है। इस दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, इसका पहले से अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। हर रोज सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें ज्यादातर वीडियो डांस और लड़ाई-झगड़े के ही होते हैं। मगर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो देखने वाले के दिमाग की बत्ती जला दे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शख्स ने पुलिस से बचने के लिए गजब का दिमाग चलाया है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वैसे तो पुलिस से बचना आसान नहीं है। अगर आज कोई पुलिस से बचकर भाग जाता है तो कल पुलिस उसे जरूर पकड़ लेगी। मगर इस तरह पुलिस से बचते हुए किसी को नहीं देखा होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर कूद जाता है। इसके बाद वह वहीं खड़ा रहता है और गाड़ी आगे चली जाती है। थोड़ी देर बाद वीडियो में पुलिस की गाड़ी नजर आती है जो शख्स की गाड़ी का पीछा करते हुए आगे चली जाती है और बंदा वहां से भाग जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको किसी ना किसी एक्शन मूवी की याद जरूर आ जाएगी जिसमें शख्स पुलिस से बचने के लिए ऐसा ही स्टंट करता हुआ नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कमेंट्स में क्या कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- समझदारी से भरी चाल है, कोई इसे नौकरी दो क्योंकि यह बहुत जल्दी सोच सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसके तुरंत बाद किसी के घर में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह एक अच्छा एक्टर हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

घर की सफाई करने के बाद शख्स ने मांगे पैसे, महिला के रिप्लाई ने पूरा मामला ही बदल दिया, चैट हुआ वायरल

"मैं तुम्हें क्यों डेट करूं?" लड़की के सवाल पर लड़के ने दिया कुछ ऐसा जवाब कि इंटरनेट पर छा गया बंदा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।