1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक में लगाया ट्रैक्टर का पहिया, ऐसा मॉडिफिकेशन देख दंग रह जाएंगे आप

बाइक में लगाया ट्रैक्टर का पहिया, ऐसा मॉडिफिकेशन देख दंग रह जाएंगे आप

 Published : Mar 20, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Mar 20, 2023 01:34 pm IST

एक बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या बाइक को इस तरह भी मॉडिफाई किया जा सकता है?

tractor tire video viral in bike- India TV Hindi
बाइक में ट्रैक्टर का टायर वीडियो वायरल Image Source : INSTAGRAM/SUPERREEL01

हमारे देश के लिए बाइक लाइफलाइन की तरह है। आज बाइक शहर लेकर दूर-दराज के गांव तक पहुंच गया है। इसके पीछे महत्वपूर्ण कारण सड़कों का तेजी से निर्माण है, जो गांव को शहर से जोड़ा। जिससे आज हर गांव में मोटरसाइकिल देखने को मिल जाती है। वहीं, इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें बाइक से बेहद प्यार है। वह अपनी बाइक को अलग-अलग डिजाइन में मॉडिफाई करवाते रहते हैं। ऐसी ही एक बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या बाइक को इस तरह भी मॉडिफाई किया जा सकता है?

बाइक में लगा दिया ट्रैक्टर का टायर 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक बाइक के साथ नजर आ रहा है। इसमें वो बाइक चलाते दिखाई दे रहा है। इसमें सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि मोटरसाइकिल के अगले वाले पहिया में ट्रैक्टर का पहिला लगा हुआ है। इसे देख सभी के दिमाग घूम गए हैं। युवक बड़े ही आसानी से इस बाइक को चला भी रहा होता है। ये वाकई अपने में हैरान कर देने वाला है। एक छोटी सी बाइक में इतने बड़े टायर को लगाकर चलाना। वीडियो देखने के बाद आप अगर बाइक के शौकिन है तो इस तरह के प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करिएगा। 

यूजर्स के रिएक्शन देखने लायक 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। उसने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये होता है जब बाइक में ट्रैक्टर का टायर लगते हैं'। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 35 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही वीडियो पर कई यूजर्स के जवाब भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जिनके पास कोई काम नहीं है वो इस तरह का एक्सप्रेशन करते हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये सिर्फ फालतू टाइमपास है। लाइक के लिए सभी लोग ऐसा कर रहे हैं। वीडियो पर वाकई चौंकाने वाले रिएक्शन आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।