1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पठान मूवी के 'Besharam Rang' गाने पर ट्रांस्जेंडर के डांस ने लगाई आग, video Viral

पठान मूवी के 'Besharam Rang' गाने पर ट्रांस्जेंडर के डांस ने लगाई आग, video Viral

 Published : Jan 19, 2023 12:03 am IST,  Updated : Jan 19, 2023 12:03 am IST

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां वीडियोज के वायरल होने से आए दिन कोई न कोई फेमस हो ही जाता है। ऐसे ही एक ट्रांसजेंडर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है।

बेशरम गाने पर ट्रांस्जेंडर ने मचाया धमाल- India TV Hindi
बेशरम गाने पर ट्रांस्जेंडर ने मचाया धमाल Image Source : SCREEN GRAB FROM INSTAGRAM (KHUSHI1216)

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां वीडियोज के वायरल होने से आए दिन कोई न कोई फेमस हो ही जाता है। इस प्लेटफॉर्म रोजाना कुछ न कुछ वायरल होता ही है। ऐसे ही एक ट्रांसजेंडर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान (Pathaan) अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। ट्रांस्जेंडर ने इस फिल्म के ‘बेशरम रंग’ गाने पर अपने डांस से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स इसे खूब एन्जॉय भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में ट्रांसजेंडर मॉडल खुशी एक बुजुर्ग व्यक्ति के संग ‘बेशरम रंग’ गाने पर डांस करते हुए दिख रही हैं। गाने के ग्रूवी बीट्स पर खुशी के कमाल के मूव्स सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रहे हैं और खुशी के इन मूव्स ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में खुशी के एक्सप्रेशन्स कहर ढा रहे हैं। पठान मूवी के बेशरम रंग गाने पर वायरल हुआ ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार-बार देख रहे हैं। 

इस वायरल हो रहे वीडियो को ट्रांसजेंडर मॉडल खुशी ने खुद अपने अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करते टाइम खुशी ने कैप्शन लिखा है, ‘इश्क वालों ने।’ वायरल हो रहे इस वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। कोई लिख रहा है, दी आप बहुत ही क्यूट हो। तो वहीं, कोई कह रहा कि- कमाल का डांस।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।