1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर चलती गाड़ी के खोल दिए दो पहिए, खतरनाक स्टंट का Video देखने के बाद आपके भी उड़ जाएंगे होश

सड़क पर चलती गाड़ी के खोल दिए दो पहिए, खतरनाक स्टंट का Video देखने के बाद आपके भी उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 29, 2024 11:35 am IST,  Updated : Jan 29, 2024 11:35 am IST

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप भी भौचक्के हो जाएंगे और अपने आप से सवाल पूछ बैठेंगे कि ये कैसे हो सकता है?

चलती गाड़ी के खोल दिए पहिए- India TV Hindi
चलती गाड़ी के खोल दिए पहिए Image Source : SOCIAL MEDIA

बाइक, गाड़ी, प्लेन, ट्रांसपोर्ट को कोई भी साधन हो, वह बिना पहिए के आगे नहीं बढ़ सकता है। अलग-अलग ट्रांसपोर्ट मोड में अलग-अलग संख्या में पहिए लगे होते हैं। ऑटो में तीन, बाइक में दो और कार में चार पहिए होते हैं। अगर चलते-चलते पहिए पंचर हो जाए तो आप गाड़ी रोककर उनके पहलिए बदलते या फिर ठीक करते होंगे। मगर क्या आपने कभी चलती गाड़ी के पहिए खोले हैं। वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

वीडियो में क्या दिखा?

गाड़ी में तो हर इंसान ट्रैवल करता होगा। इसके भीतर चार पहिए होते हैं और अगर किसी कारण से इसके पहिए खोलने हो तो पहले आदमी गाड़ी को कहीं रोकता है। इसके बाद में वह पहिए खोलता है। मगर इस लोगों ने तो गजब ही कर दिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर चल रही गाड़ी को ड्राइवर ने दो पहियों पर कर दिया है। इसके बाद कार के दरवाजे से कुछ लोगों ने बाहर निकलकर इसके दो पहिए खोल दिए। आपको वीडियो देखने बिना इस खबर पर यकीन नहीं हो पाएगा, तो आप एक बार खुद वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कमेंट किया?

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ड्राइवर कोई इंडियन ही होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- जय सिया राम, आप भारत आओ, पक्का हैरान हो जाओगे। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत सारी चीजे हैं जो अरब वाले ही कर सकते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसके बाद का दिखाओ।

ये भी पढ़ें-

बेटा बन गया क्रिकेट टीम का स्टार प्लेयर, मगर पिता आज भी डिलीवर करते हैं गैस सिलेंडर, देखें Video

कपल ने अपनी शादी के लिए बनवाया सबसे यूनिक Wedding Card, कार्ड ने लोगों का खींचा ध्यान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।