1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में सीट के लिए भिड़ी महिलाएं, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

मेट्रो में सीट के लिए भिड़ी महिलाएं, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Published : Mar 24, 2023 04:12 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 04:12 pm IST

मेट्रो, बस या ट्रेन में सीट के लिए झगड़ा होना आम बात है। ऐसी लड़ाई आपने कई बार देखी होगी। ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

delhi metro- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में भिड़ी महिलाएं Image Source : TWITTER/@GHARKEKALESH

दिल्ली मेट्रो में दिल्ली की धड़कन है। दिल्ली-एनसीआर के लोग मेट्रो का इस्तेमाल एक कोने से दूसरे कोने में जाने के लिए करते हैं। इन सबके बीच दिल्ली मेट्रो से जुड़ी कई अजीबोगरीब खबरें भी आती रहती हैं। जी हां, आपने हेडलाइन से अंदाजा लगा लिया होगा। मेट्रो, बस या ट्रेन में सीट के लिए झगड़ा होना आम बात है। ऐसी लड़ाई आपने कई बार देखी होगी। ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली मेट्रो का है। वीडियो में दो महिलाओं की हरकत को देख दंग हो जाएंगे। 

आखिर क्यों लड़ रही है महिलाएं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो में दो महिलाएं बैठी नजर आ रही हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है। वीडियो में आप देखेंगे तो साफ हो जाएगा कि वह सीट के लिए लड़ रही हैं। इसमें दूसरी महिला काफी अटैकिंग मोड में नजर आ रही है। वह बहुत गुस्से में है और बगल में बैठी महिला पर बरस रही है। उनका कहना है कि उन्होंने अपशब्द कहे हैं। आप वीडियो में कुछ देर बाद देखेंगे कि वह सीट से उठकर चली जाती हैं।

खाली मेट्रो में सीट के लिए लड़ाई
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते लिए लिखा. "दिल्ली मेट्रो के अंदर दो महिलाएं"। वीडियो पर लोगों के कॉमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि रेड वाली आंटी काफी कन्फ्यूज है जिंदगी में। एक यूजर ने लिखा कि इतनी खाली मेट्रो में सीट के लिए लड़ाई। इस वीडियो को लेकर बता दें कि ये वीडियो कब की है और कहां की है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं वीडियो पर लोगों के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।