1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विदेशी महिला देख खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए ताऊ, फोटो खिंचवाते वक्त कर डाली ऐसी हरकत, Video हुआ वायरल

विदेशी महिला देख खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए ताऊ, फोटो खिंचवाते वक्त कर डाली ऐसी हरकत, Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 26, 2024 08:44 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 09:03 pm IST

भारत घूमने आई एक विदेशी महिला के साथ ताऊ ने ऐसी हरकत कर डाली कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विदेशी महिला को किस करते हुए ताऊ- India TV Hindi
विदेशी महिला को किस करते हुए ताऊ Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत घूमने हर साल लाखों विदेशी पर्यटक आते हैं। यहां की संस्कृति और लोगों को जानते-समझते हैं और उसे अपने कैमरों में कैद करते हैं। विदेशियों का हमारा देश खूब लुभाता है। अलग-अलग रीति-रिवजों से भरे इस देश को हर कोई घूमना चाहता है। हमारे देश के लोग भी विदेशी मेहमानों का खातिरदारी खूब अच्छे से करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी काली करतूत से इस देश के दामन पर दाग लगा देते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। जहां एक शख्स ने विदेशी महिला के साथ ऐसी हरकत कर डाली। जिससे हमें शर्मसार होना पड़ा।

ताऊ ने विदेशी महिला के साथ कर दी ऐसी हरकत

वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थान घूमने आई एक विदेशी महिला वहां के एक शख्स के साथ सेल्फी ले रही है। शख्स महिला की भाषा को समझ नहीं पाता है। महिला बार-बार उसे कैमरे की तरफ देखने को बोलती है लेकिन वह शख्स अपनी ही धुन में खोया रहता है। जिसके बाद महिला उसे पकड़कर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगती है। इतने में ताऊ खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते और उस महिला के गालों पर किस कर देते हैं। जिसके बाद महिला वहां से हटकर पीछे खड़ी हो जाती है और किस लेने के बाद वह ताऊ खिलखिला कर हंसने लगता है। 

वीडियो पर कमेंट कर लोग ताऊ के ले रहे मजे

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @flirting.lines नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी तदाद में लोगों ने कमेंट भी किया है और ताऊ के खूब मजे लिए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - चचा की खुशी तो देखो। दूसरे ने लिखा - मने पहलवानी छोड़ी है लड़ना नहीं भुला। तीसरे ने लिखा - हम खाते रह गए झपकियां, ताऊ ले गया पप्पियाँ। चौथे ने लिखा - चाचा की लाइफ बन गई।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: फायर शॉट लगा रहा था शख्स, पेग गिरने के चलते लगी आग, मुंह से लेकर छाती तक झुलसा

Veg Vs NonVeg: दावत उड़ाने पहुंचे लोग नॉनवेज पर ऐसे टूटे कि झटके में साफ हो गए सारे स्टॉल, एक-दूसरे के प्लेट से भी हुई छीना-झपटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।