1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महाकुंभ की व्यवस्था चचा को लगी बहुत खराब, वजह जानकर आप लगाने लगेंगे ठहाके, देखें Video

महाकुंभ की व्यवस्था चचा को लगी बहुत खराब, वजह जानकर आप लगाने लगेंगे ठहाके, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 30, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Jan 30, 2025 04:56 pm IST

एक चचा का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर बहुत लोगों को हंसाने का काम कर रहा है। उनकी बातें सुनने के बाद आप भी हंसने लगेंगे। वीडियो में उन्होंने बात ही ऐसी की है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में उन्होंने क्या कहा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में क्या बच्चा, क्या बड़ा और क्या बूढ़ा, हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बना रहा है और खाली समय में उसका इस्तेमाल कर रहा है। कई बच्चे और बूढ़े लोग तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। कुछ लोग तो अपने अनोखे कंटेंट और वीडियो के कारण वायरल भी हो जाते हैं। अभी एक चचा सोशल मीडिया पर काफी छाए हुए हैं। उनके छाने का कारण उनका फनी कंटेंट है। चचा ने महाकुंभ की व्यवस्था पर एक मजेदार वीडियो बनाया है। आप जब उनके वीडियो को देखेंगे तो आप ठहाके लगाने लगेंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब रिएक्शन दिया है।

चचा का वीडियो हो गया वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहे चचा कहते हैं, 'व्यवस्था बहुत खराब है। हर साल की व्यवस्था जो थी, जब आते थे नहाने के लिए और कोई खो जाता था तो 10-15 साल के बाद में मिलता था। शंकर जी का, हनुमान जी का कोई फोटो रहता था तो उससे पहचान लेता था कि हमारा लड़का है, हमारी बीवी है, हमारा पति है और वो लेकर जाता था। इस साल जो है, हम गए कुंभ में नहाने के लिए, हमारी औरत 3 बार खोई और आधे घंटे के बाद पुलिस ने लाकर हाजिर कर दिया। ये व्यवस्था खराब है। किसी ढंग से जान छूटे, मगर वो आ गई। तीन बार खोए, उसका साथ छोड़े पर वो आ गई। ये व्यवस्था क्या है बताइए।' इस तरह चचा ने फनी वीडियो बनाया और वो सोशल मीडिया पर छा गए। उनका वीडियो खूब देखा जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर viral_ex.press नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'महाकुंभ में चचा के साथ हुआ धोखा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा तो है ही, साथ में 11 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- कल न्यूज आएगी, पति और पत्नी के मुठभेड़ में पति ढेर। दूसरे यूजर ने लिखा- यू ही थोड़ी 7 फेरे ली है वो आपके साथ, आसानी से साथ नहीं छोड़ेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- रुको अभी आंटी को दिखाती हूं ये वीडियो। चौथे यूजर ने लिखा- अंकल सैवेज मोड पर हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें-

अंकल ने इतना कहा मगर आंटी ने नहीं लगाई ब्रेक, फिर जो हुआ उसे देख अटक जाएंगी आपकी सांसे

आजकल के GenZ को क्या ही कहा जाए, नोएडा से मेरठ तक की दीवारों पर लिख दिया 'Sorry Bubu'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।