1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उर्वशी रौतेला ने अरब फैशन वीक में बिखेरा जलवा, अभिनेत्री के 40 करोड़ के गाउन ने जीता सबका दिल

उर्वशी रौतेला ने अरब फैशन वीक में बिखेरा जलवा, अभिनेत्री के 40 करोड़ के गाउन ने जीता सबका दिल

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Jan 30, 2022 02:10 pm IST,  Updated : Jan 30, 2022 02:12 pm IST

अरब फैशन में दो बार शिरकत कर चुकीं भारतीय अभिनेत्री की खास स्टाइल स्टेटमेंट की चर्चा जोरों पर हैं।

URVASHI RAUTELA- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला  Image Source : INSTAGRAM/URVASHI RAUTELA

Highlights

  • उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं
  • हाल के दिनों में उर्वशी के गाउन की चर्चा हो रही है

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की तस्वीरें और वीडियो आए दिनों चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री अपनी मनभावन तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। अब अभिनेत्री ने अरब फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरा है। उर्वशी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही हैं।

अरब फैशन में दो बार शिरकत कर चुकीं भारतीय अभिनेत्री की खास स्टाइल स्टेटमेंट की चर्चा जोरों पर हैं। फैशन वीक के दौरान उर्वशी ने जो खास गाउन पहना है, जो 'क्लियोपेट्रा रियल गोल्ड एंड डायमंड' से तैयार किया गया है। जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उर्वशी की तस्वीरें देखने से ऐसे लगता है कि वह किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी, और बाद में वह एक ड्यूल लैंग्वेज थ्रिलर में दिखाई देने वाली हैं। 

अभिनेत्री को बीते में गुरु रंधावा के साथ उनके गाने 'डूब गए' और मोहम्मद रमादान के साथ 'वर्साचे बेबी' के लिए काफी तारीफें मिलीं। उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।