1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नहीं मिली एंबुलेंस तो पति को ठेले पर लादकर पत्नी पहुंची अस्पताल, वीडियो वायरल

नहीं मिली एंबुलेंस तो पति को ठेले पर लादकर पत्नी पहुंची अस्पताल, वीडियो वायरल

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Dec 28, 2022 01:15 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 01:15 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो - India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि क्या सच में अब भी ऐसा ही है। देश के कोने-कोने से कई बार लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल जाती है। एक बार फिर ऐसा ही वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है। इस वायरल वीडियो में बेहद ही दिल दहला देने वाला मंजर है. यूजर्स उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं।

किसने वीडियो की पोस्ट 

इस वीडियो को पोस्ट @RahulSingh_SP ने अपने ट्विटर हैंडल से की है। यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि एम्बुलेंस नहीं मिली तो पति को रिक्शे पर लाद कर अस्पताल ले गयी महिला।  स्वास्थ्य मंत्री @brajeshpathakupजी देख लीजिए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था  #रायबरेली_उत्तर_प्रदेश। इस मामले को लेकर अभी तक अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है कि यह वीडियो असल में बरेली का है या कहीं और का। 

अन्य यूजर ने क्या कहा?
इस वीडियो पर अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है कि वाह छापामार मंत्री जी कुछ काम धाम भी कर लीजिए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।