1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'अरे UP Police हेलमेट कहां है?'... पुलिसवालों से सवाल करती रही महिला, मगर नहीं दिया जवाब, Video हुआ वायरल

'अरे UP Police हेलमेट कहां है?'... पुलिसवालों से सवाल करती रही महिला, मगर नहीं दिया जवाब, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 06, 2024 12:56 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 12:56 pm IST

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के दो पुलिसवालों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों बाइक पर बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं।

बाइक पर बिना हेलमेट के पुलिसवाले- India TV Hindi
बाइक पर बिना हेलमेट के पुलिसवाले Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर वाहन चलाते समय हमें कुछ नियमों का ध्यान रखना होता है और उनका पालन करना बहुत जरूरी होता है। सरकार ये सभी नियम हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाए जाते हैं। और जो भी इन नियमों का पालन नहीं करता है, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती है। लेकिन सोचिए अगर नियमों का ध्यान रखने वाली पुलिस ही नियमों का उल्लंघन करे तो क्या होगा। इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा जिसमें दो पुलिसवाले ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि दो पुलिसवाले एक बाइक पर कहीं जा रहे हैं। दोनों में किसी भी पुलिसवाले ने अपने सिर पर हेलमेट नहीं पहना है। यह देखते ही सड़क से दोपहिए वाहन पर गुजर रही महिला ने उनसे पूछा कि उनके हेलमेट कहां हैं? वह लगातार उनसे हेलमेट के बारे में पूछती रह मगर पुलिसवालों ने बिना कोई जवाब दिए वहां से चले गए। महिला के पीछे बैठे दूसरे शख्स ने इसका एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को गाजियाबाद का बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 31 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पुलिस की बैंड बजा दी, बहुत बढ़िया ऐसा ही करना चाहिए। वहीं एक यूजर ने दावा किया कि यह वीडियो पुराना है मगर बात तो सही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर लड़का होता तो दोनों रुक जाते, पहले पिटाई करते।

ये भी पढ़ें-

ऋषभ पंत को इस अंदाज में पहले देखा है कभी? फैंस को काफी पसंद आ रहा है उनका यह Video

अभी ठीक किए दे रहा हूं! Facebook, Instagram सब डाउन, X पर आई मीम्स की बाढ़

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।