सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ पता ही नहीं होता है। आप जितनी बार भी सोशल मीडिया साइट्स पर विजिट करेंगे आपको हमेशा कोई नया और अनोखा वीडियो देखने को मिलेगा। कभी बार रील के लिए खतरनाक स्टंट करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी सीट जैसी छोटी बात के लिए लोगों के लड़ने के वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा जुगाड़, डांस, टैलेंट जैसे तमाम वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की का हिसाब देखकर आपका सिर चकरा जाएगा और साथ में आपको हंसी भी आएगी।
Related Stories
ऐसा हिसाब कभी देखा है?
वायरल हो रहे वीडियो में लड़की अपने भाई से कहती है कि तुमने एक दिन 800 रुपये लिए और एक दिन 1200 रुपये लिए। लड़की की दोनों बातों में वो हां कहता है। इसके बाद वो उन्हें जोड़ने लगती है मगर प्लस का निशान दूसरे साइड में लगाती है। लड़का हैरान होकर सवाल पूछता है तो वह कहती कि मेरा इधर ही आता है। इस वजह से जो हिसाब 2000 आना था वो 9,200 हो जाता है। भाई अपनी बहन को याद भी दिलाता है कि उसने उसे दो हजार रुपये दे दिए हैं तो उसे घटाने के बाद उस पर 7,200 का उधार चढ़ जाता है। मतलब जो हिसाब पूरी तरह से खत्म था, वो अब 7,200 रुपये देने के बाद खत्म होगा। बहन ने इस तरह का खतरनाक हिसाब किया जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा हुआ है, 'अच्छा हुआ भाई ये वीडियो देख लिया नहीं तो रक्षाबंधन को लेने वाला था उधारी, धन्यवाद भाई।' यह वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना है जो अब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें-
मंगलूरु में जन्मा 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा, देखने के लिए लग गई भीड़
इस वेटर का बैलेंस देखकर आप हो जाएंगे भौचक्के, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल