सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल न होता हो। हर दिन लोग कुछ न कुछ अपने अकाउंट से पोस्ट करते ही रहते हैं। कोई वीडियो पोस्ट करता है तो कोई फोटो पोस्ट करता है तो कोई नॉर्मल टेक्स्ट में अपनी बातें लिखता है। इन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर सोशल मीडिया की जनता का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी सभी वायरल पोस्ट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ तो बताने के लिए नहीं है मगर जो भी है वो बहुत ही अलग है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक हलवाई कुछ खाना पका रहा है। मगर इसमें यूनिक ये है कि बारिश और ओले के बीच में वो खुले आसमान के नीचे वो खाना पका रहा है। उसने एक छाता रखा हुआ है जिसे कंधे पर रखते हुए उसे बैलेंस किया है और दोनों हाथों से खाने को बना रहा है। अब यह वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं दी गई मगर वीडियो वायरल जरूर हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बारिश पड़े या ओला भोज की भात नहीं रुकेगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- संघर्ष का लेवल देखिए। दूसरे यूजर ने लिखा- इसने तो कमाल कर दिया, बना क्या रहा है? तीसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल काम रुकना नहीं चाहिए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील के चक्कर में दीदी की स्टोरी लग जाती, वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे
ये शादी लंबे समय तक रहने वाली है याद, Video देख आप भी कहेंगे यही वाली बात