1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नहीं देखा होगा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का ऐसा रूप, बिल्ली से पूछी ये बात, वीडियो वायरल

नहीं देखा होगा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का ऐसा रूप, बिल्ली से पूछी ये बात, वीडियो वायरल

 Published : Jan 18, 2023 08:27 am IST,  Updated : Jan 18, 2023 08:27 am IST

आप इस वीडियो को देखें, वीडियो देखने के बाद आप अपने आप ही मुख्यमंत्री के फैन हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ नजर आ रहे हैं।

chief minister yogi adityanath and cat viral video- India TV Hindi
chief minister yogi adityanath and cat viral video Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो बहुत ही दिल को छू लेने वाला है। जो भी वीडियो देख रहा है उनकी तारीफ कर रहा है। मुख्यमंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीएम योगी और बिल्ली की बातचीत 

आप इस वीडियो को देखें, वीडियो देखने के बाद आप अपने आप ही मुख्यमंत्री के फैन हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक बिल्ली भी नजर आ रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री सोफे पर बैठी बिल्ली से खड़े होकर बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अपनी बिल्ली से पूछते हैं कि क्या कुछ खाएगी? सीएम योगी बार-बार दोहराते हैं। वीडियो में सीएम और एक बिल्ली के बीच प्यार देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद यही लग रहा है कि सीएम को जानवरों से काफी लगाव है।

यूजर्स के जवाब पढ़ने लायक
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। इस वीडियो में सीएम योगी के समर्थकों का जवाब भी आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि जय श्री राम। इस वीडियो को अब तक 15 हजार लोग देख चुके हैं। पोस्ट करने के बाद वीडियो वायरल हो गया है। जो भी वीडियो देख रहा है वो इसे शेयर किए बिना नहीं रह रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।