1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर एक बार फिर छाई IAS टीना डाबी, ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

सोशल मीडिया पर एक बार फिर छाई IAS टीना डाबी, ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Jan 23, 2023 07:14 am IST,  Updated : Jan 23, 2023 07:14 am IST

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके वीडियो पर फैन्स के रिएक्शन भी चौंकाने वाले होते हैं।

 Tina Dabi IAS Viral Video- India TV Hindi
Tina Dabi IAS Viral Video Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंड करने वाली टीना डाबी को कौन नहीं जानता। इंटरनेट की दुनिया में उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली टीना डाबी हमेशा फोटो या वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। टीना डाबी से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए उनके फैंस भी बेताब रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके वीडियो पर फैन्स के रिएक्शन भी चौंकाने वाले होते हैं। 

वीडियो में ऐसी दिखी टीना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीना अपनी दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं। टीना अपनी फ्रेंड के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं बैकग्राउंड में पुराने गाने बज रहे हैं। उन्होंने वीडियो पर लिखा कि मेरी प्रेरणा। वहीं आप वीडियो में देख सकते हैं कि टीना सूट में दिख रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो देखने वाला अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे रहा है। 

यूजर्स के जवाब चौंकाने वाले 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। इसे 5 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा कि मैम तूसी प्यारे हो जी। वहीं एक यूजर ने लिखा कि नाइस जुगलबंदी। टीना अपने भी प्रोफाइल वीडियो या फोटो डालकर अपने फैंस को चौंका देती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।