1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाहन चेकिंग के दौरान खुद फंसा पुलिसकर्मी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वाहन चेकिंग के दौरान खुद फंसा पुलिसकर्मी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Apr 25, 2023 04:48 pm IST,  Updated : Apr 25, 2023 04:48 pm IST

आपने देखा होगा कि पुलिस जब व्हीकल चेकिंग करती है तो बाइक और कारों का जमावड़ा लग जाता है। ये सभी वही लोग हैं, जो धड़ल्ले से ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं।

video of policeman without helmet- India TV Hindi
बिना हेलमेट पुलिसकर्मी का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

हमारे देश में लापरवाह लोगों की कमी नहीं है। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों लिख रहे हैं। इसके पीछे सीधा सा जवाब है कि हमारे देश में लोग कानून तोड़ने में माहिर हैं। जैसे यातायात नियमों का पालन करना। ऐसे कई लोग हैं जो रोजाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। आपने देखा होगा कि पुलिस जब व्हीकल चेकिंग करती है तो बाइक और कारों का जमावड़ा लग जाता है। ये सभी वही लोग हैं, जो धड़ल्ले से ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं। वैसे तो आम जनता ही होती है, लेकिन कभी-कभी नियम बनाने वाले ही नियम तोड़ देते हैं। जैसे आप इस वीडियो में देखेंगे।

पुलिसकर्मी से ही कर दिया सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कों को एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोकता है। इसमें कोई शक नहीं कि युवकों ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया होगा। ऐसे में अगर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो कोई दिक्कत नहीं है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक पुलिसकर्मी ये भी बताता है कि आपने क्या गलती की है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब लड़का खुद पुलिसकर्मी से पूछता है कि आपका हेलमेट कहां है तो पुलिसकर्मी कोई जवाब नहीं देता है। आप वीडियो देखिए, गलती पुलिस की है या नहीं?

लोगों ने पुलिस को किया ट्रोल
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह भोपाल का वीडियो है। एक यूजर ने लिखा कि भाई हर बार पुलिस वाला गलत नहीं होता, वीडियो इतना ही डाला क्यों? वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। वीडियो पर आए कुछ रिएक्शन देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।