1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गणतंत्र दिवस के मौके पर वायरल हो रहा है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का ये वीडियो, देखें Video

गणतंत्र दिवस के मौके पर वायरल हो रहा है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का ये वीडियो, देखें Video

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Jan 26, 2023 11:33 am IST,  Updated : Jan 26, 2023 07:41 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में इतना जोश है कि आपके रगों में देशभक्ति का जज्बा भर देगा। वीडियो देखने के बाद आप एक ही बात कहेंगे भारत माता की जय।

Viral video of Smriti- India TV Hindi
Viral video of Smriti Irani Image Source : SOCIAL MEDIA

आज देशभर में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई अपने-अपने तरीके से लोगों को शुभकामनाएं दे रहा है। वहीं दूसरी ओर हमारे देश के उन वीरों को भी याद किया जा रहा है, जिन्होंने देश को और ऊंचाई पर पहुंचाया। उन्हें लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में इतना जोश है कि आपके रगों में देशभक्ति का जज्बा भर देगा। वीडियो देखने के बाद आप एक ही बात कहेंगे भारत माता की जय।

वीडियो देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में देख सकते हैं कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में जिक्र करते हुए दिख रही हैं। वह कहती हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था कि भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं है। एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष है। उन्होंने कहा था कि ये वंदन की धरती है, अभिनंदन की धरती है। ये अपर्ण की भूमि है, ये तर्पण भूमि है।

इसकी नदी-नदी हमारे लिए गंगा है। इसका कंकड़-कंकड़ हमारे लिए शंकर है। हम जीएंगे तो इस भारत के लिए और मरेंगे तो इस भारत के लिए, और मरने के बाद भी गंगा जल में बहती हुई हमारी अस्थियों को कोई कान लगाकर सुनेगा तो एक ही आवाज आएगी। भारत माता की जय। 

वीडियो कब का है?

आपको बता दें कि यह वीडियो 2016 का है। उस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया था। सदन में खड़े होकर उन्होंने सभी को अटल बिहारी वाजपेयी की कविता सुनाई। कविता के बाद उन्होंने विरोधियों को करारा जवाब दिया था। आज इस खास मौके पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।