1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस युवक ने बदल दी महिला वकील की जिंदगी, चंद घंटों में बना दिया घर, देखें Emotional करने वाला ये वायरल वीडियो

इस युवक ने बदल दी महिला वकील की जिंदगी, चंद घंटों में बना दिया घर, देखें Emotional करने वाला ये वायरल वीडियो

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Dec 28, 2022 12:34 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 04:11 pm IST

इस वायरल वीडियो में युवक द्वारा किए गए काम की तारीफ हो रही है। यही वीडियो इंटरनेट पर भी खूब शेयर किया जा रहा है।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : TWITTER/NITIN

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो काबिले तारीफ काम कर रहे हैं। उन लोगों के कारण ही ऐसे लोगों का भी इस धरती पर कल्याण होता है, जिनके पास कुछ भी नहीं है। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवक द्वारा किए गए काम की तारीफ हो रही है। यही वीडियो इंटरनेट पर भी खूब शेयर किया जा रहा है।

महिला कई दिनों से नहाई नहीं

आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि युवक महिला के बाल काटता नजर आ रहा है। वीडियो देखने से साफ लग रहा है कि महिला कई दिनों से नहाई नहीं है, जिसके बाद युवक महिला के बाल काटकर नहलाने का काम करता है। वहीं, वीडियो में युवक खुद भी भावुक हो जाता है। फिर युवक महिला को नहलाने के बाद उसे कपड़े पहनाए। इसके बाद उनके घर बनाने का काम में लग जाता है।

सुल्तानपुर की पहली महिला वकील 
इस वीडियो को देखकर हर कोई भावुक है। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि युवक जेसीबी पर बैठकर घर बनाने की तैयारी में लग जाता है। वहीं @nitinjani24 ट्विटर यूजर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखता है कि सुल्तानपुर की पहेली महिला वकील जो 25 सालो से गाँव में पागलों की तरह घूम रही है। बड़ा भाई है जो रिक्शा चलाने का काम करते थे उनकी एक आँख नहीं है और दूसरी आँख में मोतियाबिंद है। कमाने वाला कोई नहीं है और तूफ़ान की वजह से इन दोनों भाई बहेन का घर गिर चुका है। इस वीडियो को इंटरनेट पर खुब सारा प्यार मिल रहा है। अबतक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 11 हजार से लाइक किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।