1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'नलों में पानी नहीं-घरों में बिजली नहीं...' नोएडा में करोड़ों के फ्लैट की हकीकत देख हैरत में पड़ जाएंगे; Video

'नलों में पानी नहीं-घरों में बिजली नहीं...' नोएडा में करोड़ों के फ्लैट की हकीकत देख हैरत में पड़ जाएंगे; Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Aug 12, 2026 12:22 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 12:22 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने ग्रेटर नोएडा के करोड़ों के फ्लैट्स की हकीकत दिखाई है।

reality of flats in noida, delhi ncr falts reality, greater Noida flats, flats video viral  - India TV Hindi
महिला का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@SWEETYONESWEETYSHARMA

लग्जरी हाई-राइज सोसाइटियों में रहने का सपना कई लोगों को आकर्षित करता है, जहां करोड़ों रुपये के फ्लैट, स्विमिंग पूल और शानदार व्यू का वादा किया जाता है। लेकिन हाल ही में एक महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस सपने की कड़वी हकीकत उजागर कर दी। स्वीटी नाम की महिला, जो ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी के 19वें फ्लोर पर रहती हैं, ने बताया कि नलों में पानी नहीं आता और 5-6 घंटे बिजली कटौती होती है।

इंस्टाग्राम पर खोला कच्चा चिट्ठा 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sweetyonesweetysharma नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में महिला ने अपनी सोसाइटी का नजारा दिखाते हुए कहा, 'दोस्तों, मैं आपको कुछ दिलचस्प दिखाती हूं। देखिए, यह मेरी सोसाइटी है, हम 19वें फ्लोर पर रहते हैं। देखिए क्या व्यू है, स्विमिंग पूल कितना अद्भुत है और लग्जरी देखिए—यहां हर फ्लैट करोड़ों का है, मतलब 2 बीएचके या 3 बीएचके करोड़ों में मिलते हैं, लाखों में नहीं।” उन्होंने सोसाइटी की सुविधाओं की तारीफ की, लेकिन तुरंत हकीकत बता दी। उन्होंने दावा किया कि नलों में पानी नहीं आता। निवासियों को जब भी पानी उपलब्ध होता है, बर्तनों में जमा करना पड़ता है। रोज पानी का टैंकर आता है। महिला ने कहा, 'यही है करोड़ों के फ्लैट की हकीकत—ग्राउंड लेवल पर पानी नहीं है। रोज टैंकर आता है।' उन्होंने व्यंग्य करते हुए जोड़ा, 'और सच कहूं तो हम इतनी लग्जरी जिंदगी जी रहे हैं कि घर पर बिस्लेरी का पानी पीते हैं।' कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'नलों में पानी नहीं है, लेकिन स्विमिंग पूल भरा हुआ है।' 

बिजली की समस्या पर भी बरसीं 

महिला ने बिजली की समस्या पर भी भड़ास निकाली। उनके अनुसार, 5 से 6 घंटे बिजली कटौती होती है और वोल्टेज इतना फ्लक्चुएट करता है कि उनका आरओ महीने में दो बार खराब हो चुका है। सुबह माइक्रोवेव भी फट गया। उन्होंने आगे बताया कि उनके परिवार ने पहले वैशाली में अपना बिल्डर फ्लैट और साथ ही अपना गांव का घर बेच दिया था, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें वापस बिल्डर फ्लैट में जाने पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है। वीडियो को इस कैप्शन के साथ साझा किया गया था: "नलों में पानी नहीं आ रहा है, लेकिन स्विमिंग पूल पूरी तरह से भरा हुआ है।"

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो पर एक यूजर ने​ लिखा कि, 'यह कबूतरों का पिंजरा है, आलीशान घर नहीं।' 

दूसरे यूजर ने​ लिखा कि, 'बिल्कुल सही कहा, मैम।'  
तीसरे यूजर ने​ लिखा कि, 'एनसीआर की अधिकांश ऊंची इमारतों वाली सोसाइटियों की यही वास्तविकता है। मैं यहां लगभग 12 वर्षों से रह रहा हूं और अभी भी रह रहा हूं, लेकिन मैंने कभी भी इन तथाकथित लग्जरी सोसाइटियों में रहना नहीं चुना। रहने की स्थितियां अक्सर उनके विज्ञापित विलासिता से कहीं बदतर होती हैं।' 
चौथे यूजर ने​ लिखा कि, 'मैं आपसे सहमत हूं।' 

गौरतलब है कि, इससे पहले एक शख्स ने लोगों के महंगे फ्लैट खरीदने पर प्रतिक्रिया दी थी, उन्हें भी कई यूजर्स से प्रतिक्रियाएं मिलीं थीं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

'माचिस की डिब्बी जैसे फ्लैट के लिए 80 लाख रुपये..' नोएडा में 2BHK फ्लैट की सच्चाई बताते शख्स का Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।