1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'कोई बताएगा कहां लेकर जा रही है कपड़े लड़कियां' सोशल मीडिया पर हो रहा है इस फैशन शो का वीडियो

'कोई बताएगा कहां लेकर जा रही है कपड़े लड़कियां' सोशल मीडिया पर हो रहा है इस फैशन शो का वीडियो

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Jan 30, 2023 10:33 am IST,  Updated : Jan 30, 2023 10:33 am IST

फैशन शो से ही जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई चुटकी ले रहा है। वायरल वीडियो में मॉडल का आउटफिट देख हर कोई हैरान है।

fashion show viral video- India TV Hindi
मॉडल का आउटफिट देख हर कोई हैरान है। Image Source : SOCIAL MEDIA

फैशन शो तो आपने देखा ही होगा, जहां मॉडल्स रैंप वॉक करती हैं। आज के युवा भी फैशन शो देखकर ड्रेसिंग सेंस फॉलो करते हैं। कभी-कभी उनका ऐसा ड्रेसिंग सेंस देखकर आप दंग रह जाते होंगे। एक ऐसा ही फैशन शो से ही जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई चुटकी ले रहा है। वायरल वीडियो में मॉडल का आउटफिट देख हर कोई हैरान है।

आप भी हो जाएंगे हैरान 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मॉडल कपड़े को आगे ले कर जा रही है। वहीं, दूसरी मॉडल भी इसी तरह आती है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक के बाद एक मॉडल अजीबोगरीब ड्रेस में नजर आ रही हैं। मॉडल ने जो आउटफिट पहन रखा है उसे देखकर हर कोई हैरान है। 

ऊर्फी तक नहीं पहुंचना चाहिए ये 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि कोई बताएगा कहां लेकर जा रही है कपड़े लड़कियां। इस वीडियो पर 20 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। वहीं वीडियो को 48 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को वायरल होने पर कई यूजर्स के चौंकाने वाले जवाब सामने आ रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि इन लोगों को कपड़े नहीं बल्कि कपड़ा इन लोगों को पहन रखा है। वहीं एक यूजर ने उर्फी जावेद पर तंज कसते हुए लिखा कि ये फैशन उर्फी तक नहीं पहुंचना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिन्हें फैशन के बारे नहीं पता होगा तो वो जरूर ही उल्टा सीधा बोलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।