1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Classroom में अजीबोगरीब हरकतें करती दो लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल, देख लोग ने पकड़ लिया माथा

Classroom में अजीबोगरीब हरकतें करती दो लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल, देख लोग ने पकड़ लिया माथा

 Published : Apr 24, 2023 08:21 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 08:23 pm IST

कुछ वीडियो तो इतने चौंकाने वाले होते हैं कि देखने के बाद दिमाग ही काम करना बंद कर देता है। ऐसे वीडियो आपने भी देखे होंगे।

video viral on social media- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया में आज क्या देखा जा रहा है, यह हमें बताने की जरूरत नहीं है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपको सब कुछ पता चलता होगा। आज सोशल मीडिया वीडियो एक बड़ा केंद्र बन गया है। यहां पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने चौंकाने वाले होते हैं कि देखने के बाद दिमाग ही काम करना बंद कर देता है। ऐसे वीडियो आपने भी देखे होंगे। आज मैं आपके सामने एक ऐसा वीडियो लेकर आया हूं जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

दोनों लड़कियों की गेम देख हो जाएंगे हैरान

इस वायरल वीडियो को देखें तो ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो किसी क्लासरूम का है। जहां छात्र-छात्राएं नजर आ रहे हैं। दो छात्राएं एक ऐसा खेल खेलने की कोशिश कर रही हैं जो ऐसा लगता है कि इसमें कोई खतरा है। अगर आप ठीक से नहीं खेलेंगे तो आपको चोट लग सकती है। यदि आप वीडियो को स्पष्ट रूप से देखते हैं तो ऐसा होता है। दोनों लड़कियां गेम खेलने में फेल हो जाती हैं। जिससे आप देख सकते हैं कि दूसरी लड़की सामने वाली लड़की के चेहरे पर लात मारती है। वीडियो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़की को चोट जरूर आई होगी। 

क्या लड़की ने ऐसा जानबुझ कर किया?
वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पर लोगों के फनी कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे पता था कि एक लड़की धोखा देगी। उसने वही किया जो वह चाहती थी। दोस्त के नाम पर कलंक है लड़की। एक यूजर ने लिखा कि बाप रे बाप कितना बुरा लगा होगा। वहीं, कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने फनी इमोजी पोस्ट किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।